फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   seema of chamba himachal qualified for youth olympic

बैंकाक में ये मेडल जीतकर लौटीं सीमा, हुआ भव्य स्वागत

Tue, 10 Jul 2018 09:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 10 Jul 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
seema of chamba himachal qualified for youth olympic

सीमा ने यूथ ओलंपिक बेनिक ऐयरस-2018 अर्जेंटीना में तीन हजार मीटर दौड़ के लिए क्वालिफाई किया है।  बैंकाक में यूथ ओलंपिक के लिए हुई क्वालिफायर चैंपियनशिप में तीन हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर धर्मशाला पहुंचीं सीमा का जोरदार स्वागत हुआ।

विज्ञापन


साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) धर्मशाला छात्रावास की धाविका सीमा का साई हॉस्टल प्रभारी निर्मला कोर, कोच केयर सिंह पटियाल, खिलाड़ियों और स्टाफ ने स्वागत किया। सीमा अब 10 से 18 अक्तूबर को अर्जेंटीना में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन


सीमा ने क्वालिफायर मुकाबले में तीन हजार मीटर दूरी दौड़ 9.55 मिनट में पूरी की थी। उधर, कोच केयर सिंह पटियाल ने बताया कि सीमा यूथ ओलंपिक की तैयारी धर्मशाला में करेंगी, जबकि बाद में बंगलूरू में इंडिया कैंप में भाग लेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन राष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं सीमा के नाम 

seema of chamba himachal qualified for youth olympic

सीमा ने अंडर-16 जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप तमिलनाडु में नवंबर-2016 में दो हजार मीटर दौड़ 6:27:13 मिनट, यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप हैदराबाद में तीन हजार मीटर दौड़ 9:56 मिनट और आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में 9:50 मिनट में पूरा कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था।  

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भले ही सीमा प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रही हैं, लेकिन अभी तक उनकी याद न सरकार को आई है और न ही जिला प्रशासन को। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर नाम चमकाने वाली सीमा के स्वागत को भी कभी कोई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचा और न ही सरकार से कभी बधाई संदेश मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed