फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Savneet Kaur in final of Mrs India UK beauty pageant

इंग्लैंड में सवनीत का डंका, मिसेज इंडिया यूके के फाइनल में पहुंचीं

Fri, 05 Apr 2019 12:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताल (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताल (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 05 Apr 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Savneet Kaur in final of Mrs India UK beauty pageant
सवनीत कौर - फोटो : अमर उजाला

जिला हमीरपुर की बहु सवनीत कौर मिसेज इंडिया यूनाइटेड किंगडम के फाइनल में पहुंच गई हैं। लंदन के ब्रैंडवॉक की ओर से आयोजित मिसेज इंडिया यूनाइटेड किंगडम 2019 ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सवनीत ने जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


सवनीत लंदन के साथ लगते शहर मिलटन में अपने पति सचिन भारद्वाज के साथ रहती हैं। दोनों पति-पत्नी लंदन की ही कंपनियों में बतौर इंजीनियर काम करते हैं। सवनीत ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अब फिनाले में जगह बनाई है। उन्होंने कामयाबी का श्रेय पति और परिवार को दिया है।

विज्ञापन

Savneet Kaur in final of Mrs India UK beauty pageant
सवनीत कौर - फोटो : अमर उजाला

इससे पूर्व वर्ष 2006 में सवनीत को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सर्वश्रेष्ठ अकादमिक स्कोर के लिए इंदिरा अवॉर्ड से सम्मानित किया था। इसके अलावा योग के लिए भी सवनीत को कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।

सवनीत जालंधर की स्थायी निवासी हैं। हमीरपुर के प्रतापनगर निवासी सचिन के साथ उनकी शादी हुई है। सवनीत के ससुर एवं एसडीओ बिजली उपमंडल लंबलू सुनील भारद्वाज ने कहा कि बेटा और बहु इंग्लैंड में रहते हैं और बहु की इस कामयाबी पर खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed