फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ranji cricket team former captain sangram singh interview

रणजी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने 'अमर उजाला' से कही दिल की बात

Tue, 31 May 2016 12:53 PM IST
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Tue, 31 May 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
ranji cricket team former captain sangram singh interview
हिमाचल रणजी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संग्राम सिंह

टीम इंडिया की जरसी पहनने के लिए कम से कम तीन रणजी सीजनों में बेहतर प्रदर्शन जरूरी है। नियमित प्रदर्शन भारतीय टीम में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह बात हिमाचल रणजी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संग्राम सिंह ने कही। ‘अमर उजाला’ से विशेष बातचीत में संग्राम सिंह ने कहा कि अनुराग ठाकुर के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने हिमाचल क्रिकेट को नई बुलंदियां मिलेंगी।

विज्ञापन


प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है। क्रिकेट अकादमी खोलकर इन्हें तराशा जा सकता है। इसमें बीसीसीआई अध्यक्ष का सहयोग सबसे अहम होगा। पूर्व रणजी कप्तान ने कहा कि सिरमौर जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए उपयुक्त जमीन है। पांवटा क्षेत्र में स्टेडियम बन सकता है। सिरमौर को बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर से स्टेडियम की सौगात मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


टीम इंडिया से खेलने की थी हसरत
रणजी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संग्राम सिंह ने कहा कि उनकी भी टीम इंडिया से खेलने की हसरत थी। कॅरिअर में खूब मेहनत की। शानदार प्रदर्शन भी किया। राष्ट्रीय ए टीम में शानदार प्रदर्शन किया। कॅरिअर में एक सीजन बहुत अच्छा तो कई बार अगला सीजन औसत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे से दूर रहें प्रदेश के युवा
संग्राम सिंह ने कहा कि खेलों में भी कॅरिअर बनाया जा सकता है। इसके लिए जुनून और खूब मेहनत करनी पड़ती है। देश-प्रदेश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा होना बेहद जरूरी है। प्रदेश के युवा नशे की लत से दूर रहें और हर रोज खेल मैदान में जाकर पसीना जरूर बहाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed