{"_id":"5b6195cb4f1c1bb8538b6701","slug":"rampur-college-student-gets-second-position-in-botany","type":"story","status":"publish","title_hn":" रामपुर कॉलेज की इस छात्रा ने बॉटनी में हासिल किया दूसरा स्थान","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
रामपुर कॉलेज की इस छात्रा ने बॉटनी में हासिल किया दूसरा स्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Wed, 01 Aug 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
रामपुर कॉलेज की छात्रा प्रेमलता ने एमएससी की आयोजित वनस्पति विज्ञान में परीक्षा प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। छात्रा ने 80.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
दुर्गम ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाली प्रेमलता ने वनस्पति विज्ञान में एमएससी प्रथम सत्र में हिमाचल प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल कर रामपुर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
पिता का देहांत होने के पश्चात माता हीरा देवी आर्थिक तंगी के बावजूद तीन बेटियों की पढ़ाई करवा रही हैं। रामपुर कॉलेज में सत्र 2017-18 से ही एमएससी की कक्षाएं शुरू हुई हैं।
विज्ञापन
उचित सुविधा के अभाव में भी इस छात्रा का यह प्रदर्शन काबिले तारीफ है। प्रेमलता ने अपनी सफलता का श्रेय वनस्पति विभाग के प्राध्यापक डॉ. एससी नेगी और डॉ. अनिता कुमारी को दिया है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. पीसी कश्यप ने छात्रा की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
