{"_id":"63f0e935afeaf35a5e04d97b","slug":"professor-kuldeep-chand-agnihotri-honoured-in-vishwa-hindi-sammelan-2023-in-fiji-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala News: विश्व हिंदी सम्मेलन में सम्मानित किए प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala News: विश्व हिंदी सम्मेलन में सम्मानित किए प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री
Sat, 18 Feb 2023 08:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 18 Feb 2023 08:35 PM IST
सार
प्रो. अग्निहोत्री संस्कृति मंत्रालय में महत्वपूर्ण सलाहकार पद पर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन चर्चित किताबों का लेखन किया है।
विज्ञापन
प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री को सम्मानित करते विदेश मंत्री एस जयशंकर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
फिजी देश में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री को हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें नवाजा। इस दौरान अकादमिक और सामाजिक जीवन में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रो. अग्निहोत्री की लेखकीय और प्रशासनिक क्षमताओं की सराहना भी की गई।
विज्ञापन
सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि विश्व हिंदी सम्मेलन एक ‘महाकुंभ’ की तरह है। प्रो. अग्निहोत्री संस्कृति मंत्रालय में महत्वपूर्ण सलाहकार पद पर सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में कुलपति के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने करीब डेढ़ दर्जन चर्चित किताबों का लेखन किया है।
विज्ञापन