22 साल की प्रियंका बनी पहली हिमालयन ब्यूटी क्वीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के लाहौल फेस्टिवल में आयोजित प्रथम हिमालयन ब्यूटी क्वीन का ताज शूलिंग गांव की 22 वर्षीय प्रियंका के सिर सजा। दो दिन तक करीब डेढ़ दर्जन सुंदरियों के बीच हुए कड़े मुकाबले के बाद प्रियंका ने ब्यूटी क्वीन के ताज पर कब्जा जमाया है।
वहीं, खंगसर की निशा ठाकुर को फर्स्ट रनरअप और प्रियंका लोप्पा को सेकेंड रनरअप घोषित किया गया। इससे पहले मिस हिमाचल प्रतियोगिता में टॉप टेन में रही प्रियंका पंजाब विश्वविद्यालय से विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट है।
प्रियंका एक साल चंडीगढ़ में मॉडलिंग की प्रशिक्षण ले रही है। पहली हिमालयन ब्यूटी क्वीन बनने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए प्रियंका ने कहा कि पूर्व मिस वर्ल्ड रही प्रियंका चोपड़ा उसकी रोल मॉडल हैं।
ये है प्रियंका का सपना
प्रियंका मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं। प्रियंका की मां संतोष ने कहा कि वह अपनी बेटी की कामयाबी से बेहद खुश हैं। हालांकि लाहौल में अभी तक लड़कियों को मॉडलिंग की दुनिया में सहज नहीं माना जाता है।
लेकिन संतोष इसके लिए तैयार हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष रिगजिन हायरपा ने हिमालयन ब्यूटी क्वीन को ताज पहनाया।