फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Priyanka won First Himalayan beauty Queen.

22 साल की प्रियंका बनी पहली हिमालयन ब्यूटी क्वीन

Thu, 04 Aug 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Updated Thu, 04 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
Priyanka won First Himalayan beauty Queen.
प्रथम हिमालयन ब्यूटी क्वीन का ताज शूलिंग गांव की 22 वर्षीय प्रियंका के सिर सजा। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के लाहौल फेस्टिवल में आयोजित प्रथम हिमालयन ब्यूटी क्वीन का ताज शूलिंग गांव की 22 वर्षीय प्रियंका के सिर सजा। दो दिन तक करीब डेढ़ दर्जन सुंदरियों के बीच हुए कड़े मुकाबले के बाद प्रियंका ने ब्यूटी क्वीन के ताज पर कब्जा जमाया है।

विज्ञापन


वहीं, खंगसर की निशा ठाकुर को फर्स्ट रनरअप और प्रियंका लोप्पा को सेकेंड रनरअप घोषित किया गया। इससे पहले मिस हिमाचल प्रतियोगिता में टॉप टेन में रही प्रियंका पंजाब विश्वविद्यालय से विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट है।
विज्ञापन


प्रियंका एक साल चंडीगढ़ में मॉडलिंग की प्रशिक्षण ले रही है। पहली हिमालयन ब्यूटी क्वीन बनने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए प्रियंका ने कहा कि पूर्व मिस वर्ल्ड रही प्रियंका चोपड़ा उसकी रोल मॉडल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है प्रियंका का सपना

Priyanka won First Himalayan beauty Queen.
प्रियंका मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं। - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाना चाहती हैं। प्रियंका की मां संतोष ने कहा कि वह अपनी बेटी की कामयाबी से बेहद खुश हैं। हालांकि लाहौल में अभी तक लड़कियों को मॉडलिंग की दुनिया में सहज नहीं माना जाता है।

लेकिन संतोष इसके लिए तैयार हैं।  आयोजन समिति के अध्यक्ष रिगजिन हायरपा ने हिमालयन ब्यूटी क्वीन को ताज पहनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed