{"_id":"59f335084f1c1b9e678b7d60","slug":"priyanka-sharma-won-miss-north-india-crown","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की इस बेटी ने अपने नाम किया मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल की इस बेटी ने अपने नाम किया मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Wed, 15 Aug 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की बेटी ने मिस नॉर्थ इंडिया का खिताब अपने नाम कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। हौसले बुलंद हों तो सफलता खुद कदम चूमती है। यह कहावत सच कर दिखाई है रामपुर की बेटी प्रियंका शर्मा ने।
विज्ञापन
प्रियंका ने हाल ही में देहरादून में आयोजित मॉडलिंग कंपीटीशन में मिस नार्थ इंडिया के खिताब पर कब्जा जमाकर इलाके के साथ-साथ प्रदेश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
रामपुर की रहने वाली प्रियंका ने मात्र 20 वर्ष की उम्र में यह मुकाम हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब सहित अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसमें प्रियंका शर्मा सभी प्रतिभागियों को पछाड़कर मिस नॉर्थ इंडिया के खिताब पर अपना दबदबा बनाने में कामयाबी रही।
विज्ञापन
उसे पचास हजार रुपये का नकद इनाम मिला। प्रतियोगिता के आयोजक गौरव राणा रहे। वहीं निर्णायक मंडल में प्रनव बब्बर एक्टर एवं मॉडल एमटीवी, सेलिब्रिटी डिजाइनर बसवी भल्ला और ग्रूमर स्वपनिल भोसले थे।
प्रियंका इस उपलब्धि का श्रेय माता किरण को दिया है और सभी लोगों को जिन्होंने उन्हें मॉडलिंग के क्षेत्र में मुकाम हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रियंका की इस उपलब्धि से न केवल रामपुर बल्कि प्रदेश का नाम भी रोशन हुआ है।
वह इस सफलता से काफी खुश है। इतना ही नहीं, प्रियंका शर्मा ने इससे पहले भी दो खिताब अपने नाम किए हैं। मॉडल हंट में मिस पॉपुलर और सेफरॉन मिस इंडिया में फर्स्ट रनरअप का खिताब अपने नाम किया था।