फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   President Honoured Dr Devendra Singh Rana with BC Roy Award.

हिमाचल के डॉक्टर को मिला बीसी रॉय अवार्ड, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Thu, 30 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 30 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
President Honoured Dr Devendra Singh Rana with BC Roy Award.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने हमीरपुर के डॉ. देवेंद्र सिंह राणा को बीसी रॉय अवार्ड से नवाजा है। बीते मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में डॉ. राणा को सम्मानित किया गया। डॉ. देवेंद्र राणा सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में चेयरमैन बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के साथ नेफरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन


उन्हें यह अवार्ड नेफरोलॉजी के विकास में विशेष प्रतिबद्धता दर्शाने पर मिला है। उन्होंने वर्ष 1972 में आईजीएमसी शिमला से एमबीबीएस की। वर्ष 1976 में पीजीआई चंडीगढ़ से मेडिसन तथा नेफरोलॉजी में स्नातकोत्तर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस नई दिल्ली से परीक्षा पास की।
विज्ञापन


वे 1981 से नेफरोलॉजी विभाग तथा सर गंगाराम अस्पताल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. राणा हमीरपुर के दिम्मी (दशमल) निवासी हैं। डॉ. राणा हमीरपुर से पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति ने 25 जनवरी, 2009 को पद्मश्री से अलंकृत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. राणा अपनी कामयाबी का श्रेय स्वर्गीय माता-पिता, संबंधियों और गुरुजनों को देते हैं। उन्होंने अपनी स्व. माता पार्वती देवी की स्मृति में पैतृक गांव दिम्मी (दशमल) में चैरिटेबल अस्पताल का निर्माण किया है। यहां डॉ. केएम सिंह के नेतृत्व में जनसेवा का कार्य जारी है। डॉ. देवेंद्र राणा को बीसी रॉय अवार्ड मिलने पर उनके पैतृक गांव में खुशी की लहर है। उनके मित्र एवं चिकित्सक डॉ. विनोद शर्मा रोटेरियन में उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।     


डॉ. अरविंद को भी अवार्ड
सर गंगाराम अस्पताल में डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट एंड थोरैसिक सर्जरी के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार को भी बीसी रॉय अवार्ड मिला है। वे जाने-माने रोबोटिक एंड थोरैसिक सर्जन हैं। उन्होंने 30 वर्षों से इस क्षेत्र में भूतपूर्व कार्य किया है। वे पहले सर्जन हैं, जिन्होंने एम्स दिल्ली में 2008 में रोबोटिक सर्जरी शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed