दो बार कांस्टेबल बनने से चूकीं, अब पूनम बनी सब इंस्पेक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र की दुगाना पंचायत की 25 वर्षीय पूनम पुंडीर ने सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है। दो बार कांस्टेबल भर्ती के साक्षात्कार में चूकने के बाद भी उनके कदम नहीं डगमगाए। सिविल परीक्षा की तैयारियों में जुटी रहीं।
प्रदेश में एसआई के 13 पदों के लिए खुली भर्ती के लिए मई 2018 में परीक्षा ली गई थी। इसमें 12 लड़कों ने और एक लड़की पूनम ने परीक्षा पास की है। बलबीर सिंह के घर में जन्मीं पूनम पांच बहनें और दो भाई हैं। एक भाई पुलिस में सेवाएं दे रहा है। पिता बलबीर सिंह लोक निर्माण विभाग में बेलदार हैं। पूनम ने 12वीं की पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा से की।
12वीं में 81 फीसदी अंक हासिल किए। उन्हें केंद्र सरकार की संस्था इंस्पायर की ओर से स्नातक की पढ़ाई के लिए 80 हजार सालाना की स्कॉलरशिप भी मिली। 2014 में विज्ञान संकाय में स्नातक की पढ़ाई कर रहीं पूनम ने पुलिस में नौकरी करने के लिए तैयारी शुरू की।
2015 और 2016 में कांस्टेबल की परीक्षा पास की। साक्षात्कार में हर बार एक-दो अंक से पिछड़ जाती थी। इसके बाद उन्होंने एमएससी की पढ़ाई बीच में छोड़ दी और सिविल परीक्षा की तैयारी करने लगी।