फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pm narendra modi and actor akshay kumar honor shubham sharma

अभिनेता अक्षय कुमार की मौजूदगी शुभम की पीठ थपथपाएंगे पीएम

Thu, 05 Jul 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी) Updated Thu, 05 Jul 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi and actor akshay kumar honor shubham sharma

युवा एकता मंडल भटोग द्रंग (मंडी, हिमाचल प्रदेश)के अध्यक्ष शुभम शर्मा को पीएम नवाजेंगे। अभिनेता अक्षय कुमार की मौजूदगी में इन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। शुभम को प्रदेश के प्रेरणादायक युवा के रूप में चुना गया है। सराहनीय कार्यों के लिए वाई फोर डी फाउंडेशन ने इनका चयन किया है।

विज्ञापन


16 जुलाई को विज्ञान भवन दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभम को सम्मानित करेंगे। इस दौरान विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, अभिनेता अक्षय कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। शुभम मंडी जिले के द्रंग क्षेत्र से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन


वे युवा एकता मंडल के अध्यक्ष हैं और पिछले कई वर्षों से युवा एकता मंडल से जुड़े युवाओं के साथ सामाजिक कार्यों में जुड़े हैं। शुभम शर्मा की इस उपलब्धि से हिमाचल का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभम शर्मा ने कामयाबी का श्रेय युवा एकता मंडल के युवाओं को दिया है। सांसद राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि शुभम को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। यह प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed