फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Parmar Sisters Won Pride of Finisher Award at Chandigarh.

परमार सिस्टर्स ने 5 हजार खिलाड़ियों को पछाड़ कर जीता प्राउड ऑफ फिनिशर अवार्ड

Mon, 10 Apr 2017 09:20 AM IST
हितेश शर्मा/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 10 Apr 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Parmar Sisters Won Pride of Finisher Award at Chandigarh.

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में एक बार फिर परमार सिस्टर्स ने हिमाचल का नाम चमकाया है। दोनों बहनों ने 15 दिन में प्राउड फिनिशर का अवार्ड जीता। चंडीगढ़ में रविवार को हुई डेली वर्ल्ड मैराथन में सीमा परमार ने हाफ मैराथन इवेंट में 21.1 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे 45 मिनट में पूरी की।

विज्ञापन


उन्होंने प्राउड फिनिशर का मेडल जीता। सुबह करीब पांच बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-1 स्थित कैपिटल कांप्लेक्स से दौड़ शुरू हुई। कुराली बाईपास और रतनगढ़ गुरुद्वारा साहिब होते हुए कैपिटल कांप्लेक्स पहुंची।
विज्ञापन


पूनम परमार ने पांच किलोमीटर दौड़ में प्रथम सात प्रतिभागियों में अपना स्थान बनाया। उन्हें भी प्राउड फिनिशर का अवार्ड दिया गया। दौड़ स्पर्धा में करीब पांच हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पंजाब के राज्यपाल वीपी बदनौर ने दोनों परमार सिस्टर्स को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 26 मार्च को सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में हुई बिग मैराथन में भी सीमा परमार ने प्राउड फिनिशर बनने का गौरव हासिल किया था। 42 साल की उम्र में सीमा ने निर्धारित समय अवधि पर 21 किमी की दूरी पूरी कर पदक जीता। पूनम परमार भी बिग मैराथन में प्राउड फिनिशर रहीं। 

मैराथन धावक नहीं, फिर भी दिखाया जुनून

Parmar Sisters Won Pride of Finisher Award at Chandigarh.

कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में इतिहास की प्रवक्ता सीमा परमार डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो में ही हिस्सा लेती हैं। उन्होंने मैराथन में भी हिस्सा लिया। पूनम परमार भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं।

दोनों ही सिस्टर्स अपने इंटरनेशनल स्पोर्ट्स के साथ अब मैराथन में भी पहचान बना रही हैं। सीमा और पूनम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। पूनम नालागढ़ में आबकारी एवं कराधान विभाग में इंस्पेक्टर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed