{"_id":"5d286c5d8ebc3e6cda5e6f14","slug":"pallavi-sharma-crowned-as-miss-india-north-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल की बेटी के सिर सजा मिस इंडिया नॉर्थ का ताज","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल की बेटी के सिर सजा मिस इंडिया नॉर्थ का ताज
Fri, 12 Jul 2019 04:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 12 Jul 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
बरठीं के रप्पड गांव की पल्लवी शर्मा मिस इंडिया नॉर्थ जोन बनीं हैं। पल्लवी ने देश भर से आई प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बरठीं से दो किमी दूर रप्पड गांव के राजेंद्र कुमार और माया देवी की बेटी पल्लवी शर्मा ने मिस भारत नॉर्थ जोन-2019 का ताज जीतकर हिमाचल का नाम चमकाया है।
विज्ञापन
पल्लवी शर्मा ने बताया कि उसका लक्ष्य बॉलीवुड में नाम कमाना है। पल्लवी शर्मा ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है। ग्राम पंचायत बलोह के प्रधान परमजीत धीमान, उपप्रधान राजेश कुमार, बीडीसी सदस्य मनोज परासर ने इसके लिए पल्लवी और अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
