{"_id":"5d2a0b038ebc3e6d206dd93f","slug":"mother-of-two-sons-lalita-passed-jrf-net-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बेटों की मां ललिता ने उत्तीर्ण की जेआरएफ और नेट की परीक्षा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
दो बेटों की मां ललिता ने उत्तीर्ण की जेआरएफ और नेट की परीक्षा
Sun, 14 Jul 2019 11:56 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़सर(हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़सर(हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
ललिता ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के घंघोट गांव की ललिता ठाकुर पुत्री यशपाल ठाकुर ने प्रथम प्रयास में ही जेआरएफ और नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। ललिता ने बारहवीं की पढ़ाई हमीरपुर के एक निजी स्कूल से की।
विज्ञापन
इसके बाद राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से वर्ष 2007 में कंप्यूटर साइंस में स्नातक की। इसके बाद पत्राचार के माध्यम से वर्ष 2018 में एमसीए की। अब पहले ही प्रयास में ललिता ने जेआरएफ नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को दिया। ललिता विवाहित हैं और उसके दो बेटे हैं। ललिता ने इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को कड़ी मेहनत तथा लगन से इस परीक्षा की तैयारी करने की बात कही।
विज्ञापन