फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Monika will represent Indian handball team in bangkok championship

हिमाचल की बेटी को भारतीय हैंडबाल टीम की कमान

Mon, 24 Apr 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 24 Apr 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
Monika will represent Indian handball team in bangkok championship

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 24 से 28 अप्रैल तक होने वाली आईएचएफ कांटिनेंटल ट्रॉफी फेज दो में भाग ले रही भारतीय अंडर-20 हैंडबाल टीम की कमान बिलासपुर की मेनिका को सौंपी गई है। मेनिका को भारतीय टीम की कमान सौंपे जाने के बाद से प्रदेश और बिलासपुर में खुशी की लहर है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मेनिका के नेतृत्व में पहले भी ढाका में हुई प्रतियोगिता में भारतीय टीम गोल्ड मेडल जीत चुकी है। इसी प्रदर्शन को देखते हुए मेनिका को दोबारा इंडिया टीम की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा निधि का भी चयन टीम इंडिया में हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी सचिन चौधरी ने बताया कि टीम की कप्तान का नाम हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव आनंदेश्वर पांडे ने टीम इंडिया के सभी सदस्यों के सामने घोषित किया किया है। 
विज्ञापन


प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष बंबर ठाकुर एवं महासचिव प्रवेश मोंटी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में पिछले दिनों आयोजित ट्रायल्स में किए प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित 14 खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल हुई थी। उन्होंने मेनिका के इंडिया टीम के कप्तान बनने पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed