मंडी की शैफाली ने जीता मिसेज इंडिया हिमाचल का खिताब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिसेज इंडिया हिमाचल का खिताब 21 से 39 वर्ष के मुख्य वर्ग में मंडी की शैफाली शर्मा ने अपने नाम कर लिया है। इस श्रेणी में किन्नौर की पूजा राठौर फर्स्ट रनरअप, शिमला की सुलक्षणा जसवाल सेकेंड रनरअप रही।
40 से 70 वर्ष के क्लासिक वर्ग में शिमला की सतविंदर कौर विजेता, शिमला की कंचन शर्मा पहली रनरअप, नाहन की निशा अग्रवाल दूसरी रनरअप रही।
प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले कसौली के होटल शिवालिक में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि मिसेज इंडिया 2017 कल्पना ठाकुर रहीं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मिसेज इंडिया की रनरअप विद्या नेगी व तनुजा वर्मा उपस्थित रहीं।
पति और बेटी को दिया श्रेय
निर्णायक मंडल में मुख्य भूमिका पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर व प्रोड्यूसर मनप्रीत सिंह ने निभाई। उनका साथ बॉलीवुड की ट्रेनर मरियम दागेन और विद्या नेगी व तनुजा वर्मा ने दिया। पूरे आयोजन की अध्यक्षता मिसेज इंडिया की रीजनल डायरेक्टर नमिता शर्मा ने किया।
जबकि स्वागत व आयोजन हिमाचल फिल्म सिटी के डायरेक्टर पद्म वर्मा ने किया। इस आयोजन में प्रदेश की 41 महिलाओं ने भाग लिया इसमें से 6 महिलाएं राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए चयनित हुई। विजेताओं को क्राउन व सर्टिफिकेट ट्रॉफी दी गई।
शिमला। मिसेज इंडिया हिमाचल प्रदेश 2018 की फर्स्ट रनरअप का खिताब कंचन शर्मा के सर पर सजा है। शिमला में वीरवार को प्रेसवार्ता में कंचन ने बताया कि इस खिताब का श्रेय वह अपनी बेटी रवितन्या शर्मा और पति प्रमोद शर्मा को देती हैं।