फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Canada resident Tanuja Cast vote in Solan Himachal Pradesh

#VoteKaro मतदान करने कनाडा से आई तनुजा, कहा- पीएम मोदी की नीतियों से हूं प्रभावित

Sun, 19 May 2019 05:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 May 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Canada resident Tanuja Cast vote in Solan Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

लोकतंत्र के महापर्व में आहुति डालने एक युवती कनाडा से सोलन पहुंच गई। मूल रूप से सोलन की रहने वाली तनुजा ने शहर के वार्ड नंबर छह में बने मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। तनुजा काफी सालों से कनाडा में रह कर पढ़ाई कर रही हैं।

विज्ञापन


तनुजा ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं और भाजपा को जीत दिलाने के लिए ही मतदान करने यहां तक आई हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में देश की आर्थिक उन्नति हुई है और विश्व भर में भारत की पहचान बढ़ी है।

विज्ञापन

Lok Sabha Chunav 2019 Canada resident Tanuja Cast vote in Solan Himachal Pradesh

उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक सुधारों की सख्त आवश्यकता है और वे चाहती हैं कि आगामी केंद्र सरकार इस ओर ध्यान दे। तनुजा ने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री ने बहुत से देशों में संबंध स्थापित किए हैं। उन्हें उम्मीद है कि इससे कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। तनुजा अपने पूरे परिवार के साथ मतदान केंद्र तक पहुंची थी।

उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि उनके देश का विकास भी विदेशों की तर्ज पर हो। उन्होंने कहा कि युवा जब तक मतदान नहीं करेंगे, तब तक देश की तरक्की और विकास तेजी से नहीं होगा। युवा पढ़े-लिखे और अच्छी समझ वाले हैं उन्हें खुद के भविष्य के लिए क्या करना है इसकी पूरी जानकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed