फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Kanupriya opened gym under mukhyamantri swavalamban yojana himachal pradesh Hamirpur

जिम खोल युवाओं को नशे से दूर करने का संदेश रही 19 साल की कनुप्रिया

Mon, 25 Nov 2019 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 25 Nov 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Kanupriya opened gym under mukhyamantri swavalamban yojana himachal pradesh Hamirpur
- फोटो : अमर उजाला

जिले में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के परिणाम सामने आने लगे हैं। महिलाओं का रुझान स्वरोजगार को लेकर विभिन्न प्रकार की औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की ओर बढ़ा है।

विज्ञापन


कनुप्रिया ठाकुर पुत्री राज कुमार गांव रोपा, तहसील और जिला हमीरपुर ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना में उद्योग विभाग से 35 लाख रुपये का ऋण लेकर जिम खोला है। ऋण से कनुप्रिया ठाकुर ने मशीनरी सहित अन्य सामान खरीदा है।
विज्ञापन


जिम में सभी महिला और पुरुषों के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायामों के लिए एक हजार रुपये का मासिक शुल्क रखा गया है। कनुप्रिया का कहना है कि युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के लिए उन्होंने जिम खोला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम में रनिंग कार्डियो इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी स्थापित की गई है। इस मशीन के माध्यम से कोई भी बढ़े हुए वजन को कम कर सकता है। जिम में वार्म अप के लिए साइकिल और बैटल रोप लगाई गई हैं।

इसी प्रकार सीने के व्यायाम के लिए बैंच प्रेस मशीन, पैक डैक, टांगों के लिए लेग प्रेस, लेग कर्ल, लेग एक्सटेंशन, स्मिथ मशीन, पीठ के लिए लैड पुल मशीन, चिन अप मशीन, हाईपर एक्सटेंशन मशीन तथा पिडलियों के लिए काल्फ मशीन इस व्यायामशाला में स्थापित की गई हैं।


कनुप्रिया ठाकुर बैंक की किस्त निकालकर हर महीने 25 से 30 हजार रुपये की कमाई कर रही हैं। 19 वर्षीय कनुप्रिया ने हमीरपुर कॉलेज से स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की है। माता- पिता अध्यापक हैं। कनुप्रिया ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना स्वरोजगार प्रदान कर आत्म निर्भर बनाने की अनूठी पहल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed