फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPPSC Results Sivam and Anand appointed as forest range officers

दो दोस्त एक साथ बने रेंज फॉरेस्ट अफसर, एक होगा पिता का बॉस

Sat, 29 Jun 2019 10:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 29 Jun 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन
HPPSC Results Sivam and Anand appointed as forest range officers
शिवम और अंकुश आनंद रेंज फॉरेस्ट अफसर बन गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

वन विभाग में बेटा पिता का बॉस बन गया है। भोरंज के जाहू गांव के अंकुश आनंद ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है। अब ये रेंज फॉरेस्ट अफसर के पद पर सेवाएं देंगे। इनके पिता वन विभाग में डिप्टी रेंज अफसर हैं। इधर, हमीरपुर के ही लदेहड़ा गांव के शिवम भी इस परीक्षा में पास हुए हैं। इन्होंने प्रदेश भर में पांचवां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


ये अंकुश आनंद के दोस्त हैं। दोनों हमीरपुर के एक निजी स्कूल में साथ पढ़े हैं और इसके बाद इंजीनियरिंग महाविद्यालय से दोनों ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में बीटेक की। दोनों अब वन विभाग में रेंज अफसर बन गए हैं। इस परीक्षा में अंकुश आनंद ने प्रदेश में पहला स्थान और शिवम ने पांचवां स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन

रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर के पद पर चयनित अंकुश आनंद उपमंडल भोरंज के गांव जाहू के रहने वाले हैं। अंकुश के पिता रवि चंद्र वन विभाग में डिप्टी रेंज अफसर हैं। माता सुनीता कुमारी गृहिणी हैं। शिवम रतन भी उपमंडल भोरंज के तहत आते गांव लदेहड़ा, डाकघर टिक्करी मिन्हासा के रहने वाले हैं।

शिवम की माता निर्मला रतन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोटा में लाइब्रेरियन हैं। पिता अश्वनी रतन व्यवसायी हैं। अंकुश बीटेक करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। शिवम हिमाचल प्रदेश विवि शिमला से एमबीए कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed