फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachali folk singer Sarla Dangi success story himachal pradesh

पति की लिखी नाटी ‘पिंक प्लाजो’ से सरला दांगी को मिली पहचान

Mon, 30 Sep 2019 12:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 Sep 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
himachali folk singer Sarla Dangi success story himachal pradesh
लोक गायिका सरला दांगी - फोटो : अमर उजाला

लोक गायिका सरला दांगी ने पति सुरेंद्र दांगी की लिखी नाटी ‘पिंक प्लाजो’ गाई तो यह सुपरहिट हो गई। इस लोकगीत में पति-पत्नी के संवाद हैं, जिनमें पत्नी पति से शिमला जाकर पिंक प्लाजो खरीदने का आग्रह करती है, जबकि पति कहता है कि सेब की अच्छी फसल आई तो वह जरूर इसे खरीदेगा। अब इस महासुवीं पहाड़ी लोकगीत को हर कोई गुनगुनाता नजर आता है।

विज्ञापन


दिलचस्प यह भी है कि सरला दांगी नाटी किंग कुलदीप शर्मा की छोटी बहन हैं। वह एक दशक पहले भाई कुलदीप शर्मा के साथ कोरस गाती थीं। कुलदीप शर्मा और उनका जन्मदिन 26 अगस्त को एक ही दिन आता है। हालांकि, उम्र में पांच साल का अंतर है। 
विज्ञापन


सरला दांगी ने एक दशक पहले शादी की तो लोक गायन छोड़ दिया था। उनके पति सुरेंद्र दांगी मशहूर पहाड़ी गीतकार हैं। सुरेंद्र ने बहुत से कलाकारों जैसे कुलदीप शर्मा, किशन वर्मा, गीता भारद्वाज, कृतिका तनवर आदि के लिए लोकगीत लिखे हैं। वर्ष 2018 में सुरेंद्र दांगी ने नया लोकगीत ‘पिंक प्लाजो’ रचा। उन्होंने इसे लिखने में दो से तीन दिन लगाए। धुन पति-पत्नी ने साथ बनाई। उसके बाद सुरेंद्र दांगी ने इस युगल गीत को उन्होंने अपनी पत्नी सरला दांगी और अपने मित्र लोकगायक किशन वर्मा से गवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे सोशल मीडिया पर भी डाला, मगर इसे ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई। फिर इस लोकगीत को मशहूर संगीतकार सुरेंद्र नेगी से नया संगीत देकर दोबारा गाया। यह सोशल मीडिया पर डालते ही धमाल मचा गया। इसे यूट्यूब, फेसबुक आदि मीडिया के अन्य माध्यमों पर लाखों लोग देख चुके हैं। सरला दांगी इससे पहले बहुत से एलबम निकाल चुकी थीं। इनमें ‘रंगीली साड़ी’, ‘अला दाड़िये’ आदि प्रमुख रहे हैं, मगर इस गीत जैसी सफलता नहीं मिली।

पति के साथ युगल गीत गाकर मशहूर करना ड्रीम प्रोजेक्ट

सरला दांगी कहती हैं कि उनके पति लोकगीत लिखते ही नहीं, बल्कि गाते भी हैं। वह चाहती हैं कि वह पति के साथ भी ऐसा ही एक युगल गीत गाए और वह मशहूर हो। यही उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। सरला दांगी ने कहा कि वह आज जहां भी हैं, अपने पति की बदौलत हैं। उनका मायका ठियोग के पटरोग गांव में है। शादी मशोबरा की मूलकोटी पंचायत के कंडा में है। बेटी वंशिका और बेटा हार्दिक का भी लोकगायन का शौक है। 

रास्ते से गुजरने पर प्रशंसक लेते हैं सेल्फी
सरला दांगी ने कहा कि वह रास्ते से गुजरती हैं तो लोकगायिका सरला दांगी के साथ प्रशंसक सेल्फी लेने के लिए अनुरोध करते हैं। फोन भी बहुत आते हैं। लोग शो में भी बुलाते हैं। उन्हें जो सम्मान मिल रहा है, कभी सोचा नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed