फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Veeru won Mr. North India Body building competition

हिमाचल के वीरू बने मिस्टर नॉर्थ इंडिया

Tue, 12 Mar 2019 11:31 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/नंगल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/नंगल Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Mar 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Himachal Veeru won  Mr. North India Body building competition

स्थानीय स्टाफ क्लब में कोच नरेंद्र पाल की याद को समर्पित 11वीं बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में हिमाचल के सूबेदार वीरेंद्र कुमार वीरू ने मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब अपने नाम कर लिया है। वीरेंद्र कुमार ऊना जिला के जखेड़ा के रहने वाले हैं और इससे पूर्व कई खिताब भी जीत चुके हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में देश भर से आए 52 बॉडी बिल्डिरों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह पहुंचे। इस प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन का खिताब भारतीय सेना के जवान सूबेदार वीरेंद्र कुमार वीरू के नाम रहा।
विज्ञापन


जिला रूपनगर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव सुरिंद्र पाल सोनू ने बताया कि 55 किलो वजन में चंचल सिंह होशियारपुर प्रथम, रमनदीप सिंह फिरोजपुर दूसरे स्थान पर जबकि हैप्पी सैनी तीसरे स्थान पर रहे जबकि 60 किलो वजन में मनमोहन सिंह अमृतसर, अमन बिल्लर सरहंद व विवेक शर्मा हरियाणा क्रमवार प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 65 किलो ग्राम वजन में अवतार सिंह अमृतसर, रवि थापा व जसकर्ण सिंह गुरदासपुर भी क्रमवार प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 70 किलो वजन की प्रतियोगिता में विक्रम सोनी अमृतसर, संदीप कुमार फिरोजपुर व कमल कुमार को क्रमवार प्रथम, दूसरा व तीसरा स्थान मिला।

समिति ने विजेता वीरू को 31 हजार रूपये नकद का पुरस्कार से नवाजा जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले पटियाला के सुशील कुमार को 11 हजार की राशि दी गई। इस मौके पर जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. सौरभ शर्मा, अध्यक्ष


विजय चौधरी, कोषाध्यक्ष पवन राणा, प्रिंस कपिल,पवन चौधरी, राकेश नैयर, बीबीएमबी अधिकारी केके कचौरिया, एसडीओ गुलशन शर्मा, एसडीओ सुखदेव सिंह,जतिंद्र कुमार और जसवंत सिंह इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed