{"_id":"5d3d96018ebc3e6cb713c8e9","slug":"himachal-pradesh-dr-kartik-34th-place-in-icar-jrf-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेआरएफ परीक्षा में डॉ. कार्तिक ने हासिल किया 34वां स्थान","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
जेआरएफ परीक्षा में डॉ. कार्तिक ने हासिल किया 34वां स्थान
Sun, 28 Jul 2019 06:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 28 Jul 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च नई दिल्ली की जेआरएफ के लिए हुई परीक्षा में सिरमौर के डॉ. कार्तिक चौधरी ने देश में 34वां स्थान प्राप्त किया है। पांवटा दून वैली स्कूल के छात्र रहे कार्तिक की इस सफलता से सिरमौर के धारटीधार क्षेत्र में खुशी की लहर है। धारटीधार के दूरदराज जंगलोट निवासी डॉ. नरेश चौधरी व संगीता चौधरी के पुत्र डॉ. कार्तिक जेआरएफजी परीक्षा में आल इंडिया 34वां रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन
डॉ. कार्तिक पीजी के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। होनहार युवा का सपना न्यूट्रीशियन साइंस में पीजी के उपरांत पीएचडी करना है। उनके पिता डॉ. नरेश चौधरी ने कड़ी मेहनत कर कोलर गांव में घर बनाया है, जिससे बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकें। माता संगीता ठाकुर हिंदी की प्रवक्ता है। कार्तिक ने जमा दो तक शिक्षा पांवटा के दून वैली पब्लिक स्कूल से प्राप्त की है। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से बीएससी की प्रथम श्रेणी में की है।
विज्ञापन