फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal News: 79 year old Singhu ram elected ward member in chamba himachal Pradesh

79 साल की उम्र में वार्ड सदस्य बने सिंघु राम

Mon, 01 Feb 2021 11:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 01 Feb 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
Himachal News: 79 year old Singhu ram elected ward member in chamba himachal Pradesh
79 वर्षीय सिंघु राम पहली बार वार्ड सदस्य चुने गए हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के विकास खंड मैहला की कोलका पंचायत के भाला गांव निवासी 79 वर्षीय सिंघु राम पहली बार वार्ड सदस्य चुने गए हैं। उन्होंने पहली बार पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में दावेदारी ठोकी और 34 मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने दो युवा प्रतिद्वंद्वियों को चुनाव में हराया। सिंघु राम ने इससे पहले कभी चुनाव नहीं लड़ा। वह पेशे से मिस्त्री हैं। अपने वार्ड में अच्छी पैठ के चलते ग्रामीणों ने बुजुर्ग वार्ड सदस्य को विजयी बनाया। 

विज्ञापन


अकसर सिंघु राम ग्राम सभा और पंचायत की अन्य बैठकों में उपस्थिति दर्ज करवाते रहे हैं। पंचायतों में हो रहे विकास को बारीकी से देखते रहे हैं। इस बार उन्होंने भालका-2 वार्ड से वार्ड सदस्य पद के लिए दावेदारी पेश की। इसी वार्ड से 28 और 25 वर्षीय दो युवा भी चुनाव मैदान में थे। सिंघु राम को 113 वोट मिले। दो अन्य उम्मीदवारों को 62 और 79 वोट मिले। सिंघु राम ने कहा कि लोगों ने उनका पूरा साथ दिया है। कहा कि वार्ड के विकास के लिए योजनाएं तैयार की जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed