फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal judo team, national competition gujrat, sports news hp, Under 17 national competition

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे हिमाचल के जूडो खिलाड़ी, टीम गुजरात रवाना

Fri, 14 Dec 2018 01:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर) Updated Fri, 14 Dec 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
himachal judo team, national competition gujrat, sports news hp, Under 17 national competition

हिमाचल की अंडर-17 जूडो टीम 15 दिसंबर से गुजरात में होने वाली 64वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हो गई है। खिलाड़ियों ने घुमारवीं में खेल की बारीकियां सीखीं। प्रदेश जूडो टीम के कोच वीरेंद्र धौल्टा ने कहा कि इस प्रतियोगिता से बच्चे खेलो इंडिया महाकुंभ के लिए भी चयनित होंगे।

विज्ञापन


यदि खेलो इंडिया में बच्चे चयनित हो जाते हैं तो उन्हें केंद्र सरकार 8 साल के लिए 7 लाख रुपये सालाना छात्रवृत्ति देगी। विदेशी कोचों से परीक्षण भारत में और भारत के बाहर विदेशों में होगा। 
विज्ञापन


धौल्टा ने कहा कि प्रतियोगिता में लड़के-लड़कियाें की टीमें भाग लेंगी। लड़कियों की टीम में शिमला से सबसे ज्यादा चार लड़कियां प्रियंका 36 किलो, आरती ठाकुर 40 किलो, कृतिका शर्मा 40 किलो और अक्षिता कनवर 52 किलो भार वर्ग में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी से सिमरेला 48 किग्रा, कुल्लू से प्रियंका 57 किग्रा, शिवांगी 63 किग्रा, मोनिका राणा 70 किग्रा में और तनवीर प्लस 70 किग्रा भार वर्ग में भाग लेंगी। लड़कों की टीम में सबसे ज्यादा खेल छात्रावास ऊना के 5 खिलाड़ी भाग लेंगे।

इनमें अर्श 40 किग्रा भाग वर्ग, अंकित 45 किग्रा, अंकुश 50 किग्रा, मनीष 60 किग्रा, रजत ठाकुर 73 किग्रा, शिवम 66 किग्रा, पंचगनी से निखिल प्लस 90 किलोग्राम, केशवथ देहात से 55 किग्रा भार वर्ग में, हरजीत गिल प्लस 90 किग्रा  भार वर्ग में भाग लेंगे।


रावमापा घुमारवीं के प्रधानाचार्य जोगिंद्र सिंह राव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। परशुराम अवार्डी डॉ. संजय यादव लड़कियों की टीम के कोच होंगे। सुलोचना शर्मा लड़कियों की टीम की मैनेजर होंगी। हरदेव सिंह लड़कों की टीम के मैनेजर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed