फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HAS Topper Manmohan Singh Interview

चार किमी पैदल चल कर पहुंचते थे स्कूल, आज बने एचएएस टॉपर

Mon, 02 Jan 2017 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 02 Jan 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
HAS Topper Manmohan Singh Interview

राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई एचएएस परीक्षा के टॉपर मनमोहन सिंह ने ये साबित कर दिया है कि सरकारी पाठशालाएं कान्वेंट या प्राइवेट स्कूलों से बेहतरीन नतीजे दे सकती हैं। मनमोहन सिंह शिमला के दुर्गम पंद्रह-बीस क्षेत्र के अपने गांव शमकोर से बचपन में रोज चार किलोमीटर पैदल चलकर जघोड़ी स्कूल पहुंचते थे।

विज्ञापन


राजकीय उच्च पाठशाला जघोड़ी से उन्होंने दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई की। फिर उन्होंने रामपुर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला से जमा दो और इसके बाद स्थानीय सरकारी कॉलेज से बीकॉम किया। उसके बाद जब एमकॉम करने एचपीयू शिमला आए तो उनके जीवन को यहां नई दिशा मिली। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी शुरू की। आज उन्हें अपना मुकाम हासिल हो चुका है।

विज्ञापन

पहले आठ घंटे लेकिन अब तीन से चार घंटे रोज पढ़ाई

HAS Topper Manmohan Singh Interview

मनमोहन सिंह ने बताया कि उनका चयन एलाइड परीक्षा में जिला रोजगार अधिकारी के रूप में 2014 में हुआ। तबसे वह रिकांगपिओ में कार्यरत हैं। इससे पहले 2006 में पहली नेशनल सैंपल सर्वे में सांख्यिकी अन्वेषक बने और 2010 तक रहे। फिर एजी कार्यालय शिमला में सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी 2014 तक रहे।

मनमोहन बताते हैं कि इन नौकरियों के मिलने से पहले तो वह आठ घंटे तक पढ़ते थे, मगर पिछले कुछ वक्त से केवल तीन से चार घंटे ही सुबह-शाम पढ़ाई कर पा रहे थे। ये पढ़ाई निरंतर रही। उनके ऐच्छिक विषय भी शुरू से लेकर ही वाणिज्य और लोक प्रशासन रहे हैं।

हालांकि, वे समसामयिक सूचनाओं से अपडेट रहते थे। इसमें उनके सीएचटी पद से सेवानिवृत्त पिता कृष्णदास, पत्नी सपना कुमारी और फर्स्ट क्लास में पढ़ रही बिटिया कनुप्रिया का बहुत योगदान रहा। मां कला देवी का देहांत वर्ष 2006 में हो गया था। 

तीसरी बार दिया एचएएस की परीक्षा का ये साक्षात्कार

HAS Topper Manmohan Singh Interview

उनका और तमाम गुरुजनों का आशीर्वाद से वह अपने व्यक्तित्व का विकास ठीक वैसे कर पाए, जैसा कि कामयाब होने के लिए जरूरी था। उन्होंने कहा कि उन्होंने एचएएस की परीक्षा का ये साक्षात्कार तीसरी बार दिया है। मनमोहन सिंह बोले कि  निरंतर मेहनत कामयाबी का मूल सूत्र है। 

स्कूलिंग या पढ़ाई किन परिस्थितियों में हुई, ये मैटर नहीं करता। मेहनत ही मायने रखती है। ईश्वर भी ऐसे में जरूर साथ देता है। मनमोहन सिंह को अपने टॉपर होने की सूचना भी दुर्गम क्षेत्र में मोबाइल फोन में सिग्नल नहीं होने के कारण शनिवार को देर रात को मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed