{"_id":"5ec7912670c71509837121e4","slug":"harry-grover-english-song-for-helping-corona-virus-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैरी ग्रोवर ने कोरोना पीड़ितों की मदद को इंग्लिश में गाया गीत","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हैरी ग्रोवर ने कोरोना पीड़ितों की मदद को इंग्लिश में गाया गीत
Fri, 22 May 2020 02:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 22 May 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
हैरी ग्रोवर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा के उभरते युवा संगीतकार हैरी ग्रोवर ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक गाना बनाया है। इससे जो भी कमाई होगी, उसे कोरोना के खिलाफ जंग में इस्तेमाल किया जाएगा। हैरी ग्रोवर ने गीत अंग्रेजी भाषा में लिखा व गाया है। उनके साथ अमेरिका के सुपर स्टार रैपर रयान ने इसमें रैपिंग की है।
विज्ञापन
हैरी ग्रोवर के गीत को दुनिया की पचास से अधिक संगीत कंपनियों ने लांच किया है। हैरी ग्रोवर ने गीत की वीडियो अपने घर पर ही शूट की है। लॉकडाउन की वजह से वह जिले के बाहर नहीं जा सके। उन्होंने गीत के जरिये लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
हैरी ने बताया कि यह लिखने और शूट करने में उन्हें 15 दिन का समय लगा। अमेरिका के रैपर रयान से उन्होंने ऑनलाइन संपर्क किया। संगीत कंपनी से भी ऑनलाइन संपर्क साधा। उनका यह प्रोजेक्ट कंपनी व रैपर को पसंद आया।
विज्ञापन
इस वजह से उन्हें उनसे काफी मदद भी मिली। एपल म्यूजिक, अमेजॉन प्राइम वीडियो, यू-ट्यूब, शॉर्टी फाई, जियो सेवन, गाना डॉट कॉम सहित अन्य पचास म्यूजिक कंपनी उनके गीत को लांच कर रही हैं। इस गीत से जो भी कमाई होगी, उसे कंपनी दुनिया भर में कोरोना के बचाव में खर्च करेगी।