{"_id":"5e2014d68ebc3e4ae9529174","slug":"dr-reena-will-watch-republic-day-2020-parade-from-pm-box-in-national-capital-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपथ में गणतंत्र दिवस परेड पीएम बॉक्स से देखेगी हिमाचल की बेटी","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
राजपथ में गणतंत्र दिवस परेड पीएम बॉक्स से देखेगी हिमाचल की बेटी
Thu, 16 Jan 2020 01:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Jan 2020 01:21 PM IST
विज्ञापन
डॉ. रीना कुमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय नौणी की सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. रीना कुमारी प्रधानमंत्री बॉक्स में बैठकर गणतंत्र दिवस समारोह देखेंगी। नौणी विवि में वनस्पति विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. रीना कुमारी को राजपथ में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड को प्रधानमंत्री बॉक्स से देखने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन और विकास मंत्रालय ने देशभर से 100 मेधावियों को इस खास मौके के लिए चुना है। नौणी विवि की डॉ. रीना भी इनमें से एक है। सारा खर्च मंत्रालय वहन करेगा। हमीरपुर के कश्मीर गांव की रहने वाली डॉ. रीना ने वर्ष 2009 में नौणी विवि में पढ़ाई आरंभ की।
विज्ञापन
डॉ. रमेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में डॉ. रीना ने सब्जी विज्ञान के विषय में मास्टर और डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की है इस दौरान उन्होंने खीरे की नई किस्मों के सुधार और विकास पर कार्य किया। पीएचडी कार्यक्रम में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने आठ शोध पत्र, एक पुस्तक अध्याय, समीक्षा पत्र और लेख भी प्रकाशित किए हैं। डॉ. रीना ने जेआरएफ और एसआरएफ जैसी विभिन्न परीक्षाओं को भी पास किया है। डॉ. रीना ने इसके लिए केंद्रीय मानव संसाधन और विकास मंत्रालय और विवि का आभार जताया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने डॉ. रीना को बधाई दी।