धर्मशाला टी-20: ऑफलाइन टिकटों का पैसा इस दिन से लौटाएगा एचपीसीए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश की वजह से भारत-दक्षिण अफ्रीका टी-20 सीरीज के रद्द हुए पहले मैच के टिकट का पैसा एचपीसीए गुरुवार से लौटाएगा। एक दर्शक को चार टिकट के पैसे ही वापस किए जाएंगे। ऑनलाइन टिकट खरीदने वालों के पैसे दस से 12 दिन के भीतर उनके खाते में आ जाएंगे। ऑनलाइन टिकटों के पैसे उसी ग्राहक को वापस किए जाएंगे, जिन्होंने पेटीएम और इनसाइडर डॉट इन से टिकट बुक करवाया होगा।
अन्य साइट से ऑनलाइन बिकट बुक करवाने वालों को इसका भुगतान नहीं होगा। ऑफलाइन टिकट की बुकिंग वाले ग्राहकों को पैसे वापस करने के लिए एचपीसीए ने शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 19 सितंबर को वेस्ट स्टैंड (वेस्ट 1, 2 और 3), पवेलियन टैरेस और कॉरपोरेट बॉक्स के टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे। ईस्ट स्टैंड (पूर्व 1, 2 और 3) क्लब लाउंज पवेलियन के टिकटों के पैसे 20 सितंबर, जबकि 21 और 22 सितंबर को नॉर्थ स्टैंड (नोर्थ 1, 1 (लेवल-1), 2, 2 (लेवल- 1), नॉर्थ पवेलियन और नॉर्थ वेस्ट के टिकटों के पैसे वापस होंगे।
ऑनलाइन पेमेंट की स्थिति में कार्ड साथ लाना होगा
ग्राहक एचपीसीए स्टेडियम के बॉक्स ऑफिस में सुबह दस से सायं सात बजे तक पैसे वापस ले सकते हैं। उधर, एचपीसीए के प्रेस सचिव मोहित सूद ने बताया कि ऑफलाइन टिकटों के पैसे वापस करने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन बुक टिकटों के पैसे 10 से 12 दिन के अंदर खाते में जमा हो जाएंगे।
टिकट के पैसों के लिए भौतिक टिकट सहित सरकार से जारी फोटो युक्त प्रमाण पत्र की कॉपी देनी होगी। इसके बिना किसी को भी टिकट का पैसा रिफंड नहीं किया जाएगा। टिकट विवरण और टिकटों के सत्यापन के बाद ही ग्राहक को पैसा वापस किया जाएगा। ऑफलाइन टिकट भुगतान के समय यदि किसी ने ऑनलाइन पेमेंट की है तो ऐसी स्थिति में जिस कार्ड से भुगतान हुआ है, वह कार्ड साथ लाना जरूरी होगा।