{"_id":"66154ce4c801b8341a0db068","slug":"dharamshala-sudhir-sharma-filed-a-criminal-defamation-case-against-the-chief-minister-in-dharamshala-court-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: सुधीर ने धर्मशाला कोर्ट में दायर किया मुख्यमंत्री पर आपराधिक मानहानि का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: सुधीर ने धर्मशाला कोर्ट में दायर किया मुख्यमंत्री पर आपराधिक मानहानि का केस
Tue, 09 Apr 2024 07:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 09 Apr 2024 07:43 PM IST
सार
धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ धर्मशाला स्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आपराधिक मानहानि की याचिका दायर की।
विज्ञापन
सुधीर शर्मा
- फोटो : संवाद
विस्तार
पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ धर्मशाला स्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आपराधिक मानहानि की याचिका दायर की। याचिकाकर्ता सुधीर शर्मा ने सीआरपीसी की धारा 199 के अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 में यह आपराधिक मानहानि का मुकदमा मुख्यमंत्री पर किया है। मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में विधायकों के 15-15 करोड़ रुपये में बिकने के आरोपों से सुधीर शर्मा नाराज हैं।
विज्ञापन
गत दिवस दिल्ली से गगल एयरपोर्ट पर भी मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि भाजपा ने बिकाऊ विधायकों को अपना प्रत्याशी बनाया है और मुख्य सरगना एवं सूत्रधार कांगड़ा से है। सुधीर शर्मा ने कहा कि वह इन आरोपों से भी आहत हैं। वह पूर्व में अपने वकील के माध्यम से मुख्यमंत्री को मानहानि का कानूनी नोटिस भी भेज चुके हैं और डीजीपी शिमला और एसपी कांगड़ा को मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज करने को लेकर शिकायत पत्र भी दे चुके हैं। अब मंगलवार को सुधीर ने सीधे धर्मशाला कोर्ट में प्राइवेट क्रिमनल कंप्लेंट दी है।
विज्ञापन