फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Dharamshala: Result of JBT TET special exam declared, 519 candidates passed, 3179 failed.

धर्मशाला: जेबीटी टेट विशेष परीक्षा का परिणाम घोषित, 519 अभ्यर्थी पास, 3179 हुए फेल

Fri, 10 Nov 2023 08:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Nov 2023 08:15 PM IST
सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जेबीटी टेट विशेष परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन
Dharamshala: Result of JBT TET special exam declared, 519 candidates passed, 3179 failed.
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जेबीटी टेट विशेष परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि परीक्षा 15 अक्तूबर को हुई थी। कुल 4073 अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया था। इनमें से 3698 परीक्षार्थी अपीयर हुए थे। करीब 375 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 519 अभ्यर्थी पास हुए और 3179 फेल हुए हैं। पास प्रतिशतता 14.03 रही है।

विज्ञापन


दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के तीसरे चरण की काउंसलिंग 17 से
 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन सत्र 2023-2025 के लिए खाली सीटें भरने को काउंसलिंग करवाई जाएगी। काउंसलिंग मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग धर्मशाला में 17 नवंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि डीएलएड सीईटी में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों, जिन्होंने सामान्य श्रेणी में 50 फीसदी, ओबीसी, एसटी, एसटी, पीएचएच कैटेगरी में 45 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं, ऐसे 1394 अभ्यर्थियों को तीसरे चरण की काउंसलिंग के लिए बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed