फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   DC kullu Yunus got Two National Award in delhi india

कुल्लू के डीसी यूनुस को मिले दो राष्ट्रीय अवार्ड, उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Thu, 28 Feb 2019 05:04 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: ashok chauhan Updated Thu, 28 Feb 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
DC kullu  Yunus got Two National Award in delhi india

कुल्लू के डीसी यूनुस को नई दिल्ली में दो राष्ट्रीय अवार्ड से नवाजा गया है। पहला अवार्ड इनोवेशन इन गवर्नेंस के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (किगा) राष्ट्रीय अवार्ड, जबकि दूसरा अवार्ड नीति आयोग की ओर से गवर्नेंस से लिए दिया गया है।

विज्ञापन


यह अवार्ड प्रवासी भारतीय केंद्र नई दिल्ली में विशेष समारोह में दिए गए। भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने वीरवार को डीसी यूनुस को नई दिल्ली में इनोवेशन इन गवर्नेंस के लिए अवार्ड दिया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉ. अब्दुल कलाम केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं संयोजक सृजन सिंह पाल तथा दीनदयाल अनुसंधान संस्थान के महासचिव अतुल जैन ने भी संबोधित किया। इसके बाद डीसी यूनुस को गवर्नेंस में नवाचार के लिए दूसरा पुरस्कार नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने प्रदान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जयराम ने की प्रशंसा

DC kullu  Yunus got Two National Award in delhi india

गोवा के कला, संस्कृति, जनजातीय कल्याण तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद गौडे़, राज्यसभा महासचिव देश दीपक वर्मा, अतिरिक्त सचिव के श्रीनिवास, पूर्व मुख्य सचिव एवं मुख्य न्यायविद आलोक रंजन भी मौजूद थे।

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी श्रेष्ठ कार्यों के लिए यूनुस की प्रशंसा की है। उपायुक्त यूनुस को पिछले वर्ष जनवरी में भी रोहतांग परमिट सिस्टम तथा गो कुल्लू डॉट कॉम वेबसाइट के लिए भी इसी अवार्ड नवाजा गया है।

उन्होंने जिले के 40 हजार वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए 2018 को एहसास कार्यक्रम को लांच किया है। इसका शुभारंभ सीएम जयराम ठाकुर ने किया था। इस पहल के तहत जिले के दुर्गम क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम विशेष तौर पर लांच किया गया है। इस पहल के तहत डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और लैब तकनीशियन की टीम विशेषकर दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed