फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cricket umpire virender sharma gets first rank in international ranking world test championship

अंपायर वीरेंद्र का देश में डंका, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की रिव्यू सफलता दर में देश में पाया पहला स्थान

Sat, 13 Mar 2021 08:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Mar 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
cricket umpire virender sharma gets first rank in international ranking world test championship
अंतरराष्ट्रीय अंपायर वीरेंद्र शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबलों में बेहतरीन अंपायरिंग कर जिला हमीरपुर के पुरली निवासी अंतरराष्ट्रीय अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने सर्वाधिक रिव्यू सफलता दर हासिल कर प्रदेश का नाम चमकाया है। वीरेंद्र 85.71 फीसदी सफलता दर के साथ पहले स्थान पर हैं। जबकि 83.87 फीसदी सफलता दर के साथ अंपायर नितिन मेनन दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन


हाल ही में देश में हुए टेस्ट मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के मध्य जुलाई में इंग्लैंड में होगा। पिछले चार वर्षों में इस सीरीज में इंडियन अंपायर्स की सफलता दर काफी बढ़िया है। इसके चलते भारतीय अंपायर्स की विश्वभर तारीफ हुई है। भारत-इंग्लैंड के टेस्ट मैच में डीआरएस निर्णयों में वीरेंद्र शर्मा की सफलता 85.71, नितिन मेनन की 83.87 और अनिल चौधरी की 75 फीसदी रही।
विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज में 81.54 फीसदी रिव्यू अमान्य पाए गए, जो सितंबर 2017 के बाद की 26 टेस्ट सीरीज में 25 रिव्यू के साथ दूसरी सबसे बड़ी प्रतिशतता है। इसमें वीरेंद्र शर्मा का सक्सेस रेट 85.71 सबसे अधिक है। वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि जेश्रीनाथ और नितिन मेनन आईसीसी एलीट पैनल के अधिकारी हैं और वे उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अग्रणी होकर टीम का नेतृत्व करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed