{"_id":"5d68d4098ebc3e93da7864cd","slug":"chandrayaan-2-landing-on-moonsomil-will-see-live-with-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के साथ सौमिल देखेंगे चांद पर चंद्रयान-2 की लैंडिंग","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
पीएम के साथ सौमिल देखेंगे चांद पर चंद्रयान-2 की लैंडिंग
Fri, 30 Aug 2019 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाड़लाघाट (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दाड़लाघाट (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 30 Aug 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र सौमिल शर्मा ने एक बार फिर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। सौमिल शर्मा ने आईएसआरओ की ओर से 10 से 25 अगस्त तक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रदेश में टॉप 2 में अपना स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता के माध्यम से हर राज्य से टॉप 2 बच्चे इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के बंगलूरू स्थित केंद्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चंद्रयान 2 की सफल लैंडिंग का लाइव टेलिकास्ट 7 सितंबर को देखेंगे।
विज्ञापन
सौमिल शर्मा की इस उपलब्धि पर स्कूल और अभिभावकों में खासा उत्साह है। स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन अनुपम, प्रधानाचार्य मुकेश ठाकुर ने सौमिल शर्मा को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानाचार्य मुकेश ने कहा कि यह सबके लिए गर्व की बात है कि सौमिल शर्मा प्रधानमंत्री के साथ बंगलूरू स्थित इसरो केंद्र से चंद्रयान 2 का नजारा देखेंगे। इस मोके पर स्कूल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।