{"_id":"5e391cf48ebc3ee59e0e0098","slug":"two-school-principal-of-himachal-will-give-suggestions-in-national-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के दो स्कूल प्रमुख राष्ट्रीय कांफ्रेंस में देंगे सुझाव","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हिमाचल के दो स्कूल प्रमुख राष्ट्रीय कांफ्रेंस में देंगे सुझाव
Tue, 04 Feb 2020 12:58 PM IST
Krishan Singh
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
अश्वनी कुमार भट्ट और देवराज धीमान
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के दो सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने सीमित संसाधनों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतरीन परिणाम देकर अपनी उपलब्धि का लोहा मनवाया है। अपने स्कूल में जो बेहतर किया अब वे देश के शिक्षकों को बताएंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्कड़ (धर्मशाला) के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार भट्ट और राजकीय उच्च पाठशाला जसाई (हमीरपुर) के मुख्याध्यापक देवराज धीमान के गुणात्मक शिक्षा में बेहतरीन कार्यों को देखते हुए इनका चयन दिल्ली में होने वाली राष्ट्र स्तरीय कांफ्रेंस के लिए हुआ है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नीपा) नई दिल्ली के अंतर्गत द नेशनल सेंटर फॉर स्कूल लीडरशिप में यह दोनों स्कूल प्रमुख 27 और 28 फरवरी 2020 को होने वाली दो दिवसीय कांफ्रेंस में भाग लेंगे। इस कांफ्रेंस में केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति समेत देशभर के सरकारी स्कूलों के मुख्याध्यापक और प्रधानाचार्य हिस्सा लेंगे। द नेशनल सेंटर फॉर स्कूल लीडरशिप की प्रमुख डॉ. सुनीता चुग ने इस बारे में उच्चतर शिक्षा निदेशक अमरजीत कुमार शर्मा को पत्र भेज कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन