फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   three player of himachal will participate in handball championship

दक्षिण एशियाई महिला हैंडबॉल में दम दिखाएंगी हिमाचल की तीन खिलाड़ी

Sun, 01 Apr 2018 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 01 Apr 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
three player of himachal will participate in handball championship

लखनऊ में होने वाली 5वीं दक्षिण एशियाई महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की तीन महिला खिलाड़ी भी हुनर का प्रदर्शन करेंगी। इस प्रतियोगिता में 7 देशों की महिला हैंडबॉल टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन

 
वहीं तमिलनाडु में संपन्न हुई वरिष्ठ महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में अपने शानदार खेल की बदौलत भारतीय महिला हैंडबॉल टीम के प्रशिक्षण शिविर में हिमाचल से 6 महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ था। 
विज्ञापन


इसमें बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हैंडबाल टीम में 3 हिमाचली महिला खिलाड़ी इस प्रतियोगिता के लिए चुनी गई हैं। भारतीय महिला टीम का 18 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर 12 मार्च से लखनऊ में लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम में पहली बार हिमचल के खिलाड़ी

three player of himachal will participate in handball championship

राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के बाद हैंडबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय ने भारतीय महिला टीम की घोषणा की। हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा ने बताया कि सभी तीनों खिलाड़ी मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेहलता की प्रशिक्षु हैं। 

यह पहली बार है कि वरिष्ठ भारतीय महिला टीम में हिमाचल की खिलाड़ियों का चयन हुआ है।  पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी निधि शर्मा को वरिष्ठ महिला हैंडबॉल टीम में स्थान मिला है।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी गोलकीपर दीक्षा ठाकुर व शैलजा शर्मा को भी टीम में जगह दी गई है। निधि शर्मा मूलत: नवगांव सोलन जिला से संबंधित है। वहीं दीक्षा ठाकुर व शैलजा शर्मा जिला बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल से हैं।

प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, डॉ. लाल चंद शर्मा, दलीप ठाकुर, डीडी तनवर, वीरेंदर शर्मा, लखबीर लक्खी सहित अन्य अधिकारियों तथा लोगों ने सभी खिलाड़ियों,  टीम कोच व मैनेजर को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed