फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPBOSE Dharamshala Decalred SOS Plus Two Tesults

एसओएस 12वीं का परिणाम घोषित, 15 हजार में से ये हुए पास

Mon, 06 May 2019 10:21 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 May 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
HPBOSE Dharamshala Decalred SOS Plus Two Tesults
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस (राज्य मुक्त विद्यालय) 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। मार्च 2019 में हुई इस परीक्षा में बैठे 15847 विद्यार्थियों में   से 3443 परीक्षार्थी ही पास हो पाए। 8932 परीक्षार्थियों की री-अपीयर है। 59 परीक्षार्थी अंतिम अवसर समाप्त होने पर फेल हो गए।

विज्ञापन


3410 परीक्षार्थियों का परिणाम लटक गया है। इन्होंने बोर्ड को फीस, पात्रता सहित अन्य दस्तावेज जमा नहीं करवाए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पुनर्मूल्यांकन की 500 और पुनर्निरीक्षण की 400 रुपये फीस है। बोर्ड कोई भी आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन


जिन परीक्षार्थियों का परिणाम री-अपीयर है, वे जून में होने वाली परीक्षाओं के लिए 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि अभ्यर्थी परिणाम बोर्ड की वेबसाइट 222.द्धश्चड्ढशह्यद्ग.शह्म्द्द पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दसवीं के बाद एसओएस के माध्यम से सीधे 12वीं की परीक्षा देने वाले इच्छुक अभ्यर्थी जून में नहीं, बल्कि सितंबर 2019 में होने वाली परीक्षा में बैठ सकते हैं। श्रेणी सुधार और अतिरिक्त विषय की परीक्षा भी सितंबर में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed