फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Teachers' Federation demand special incentive from govt

हिमाचल शिक्षक महासंघ ने शिक्षा निदेशक से कर डाली ये अजीब मांग

Wed, 09 May 2018 10:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 09 May 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
 Himachal Teachers' Federation demand special incentive from govt
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा निदेशक अमर देव से मुलाकात की। बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन


महासंघ ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए नया तरीका सुझाते हुए कहा कि सरकारी विद्यालय में अपने बच्चों का दाखिला करवाने वाले सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों, अध्यापकों को विशेष वेतन वृद्धि या विशेष प्रोत्साहन दिया जाए।
विज्ञापन


महासंघ के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री पवन मिश्रा ने बताया कि सरकार से मांग की गई कि अनुबंध अध्यापक जिन्हें 3 वर्ष हो चुके हैं। उन्हें नियमित किया जाए। एक जनवरी 2004 से पूर्व की पेंशन योजना बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष की जाए। पीजीटी के स्थान पर प्रवक्ता पद बहाल किया जाए। जमा एक और जमा दो कक्षा के अलावा अन्य कक्षाओं को पढ़ाने की शर्त समाप्त की जाए। 7-7-14 से पहले की स्थिति बहाल की जाए। 

पदोन्नत पद का ग्रेड पे देने के लिए 2 वर्ष की शर्त हटाई जाए

 Himachal Teachers' Federation demand special incentive from govt

पदोन्नति पर पदोन्नत पद का ग्रेड पे देने के लिए 2 वर्ष की शर्त हटाई जाए। प्रधानाचार्य पद के लिए नियमित पदोन्नति की जाए। सेवा लाभ पदोन्नति के लिए पूर्व सेवा काल अस्थाई सेवा काल की गणना की जाए। एसएमसी के तहत नियुक्त अध्यापकों के लिए तर्कसंगत नीति बनाई जाए।

उनके स्थान पर नियमित अध्यापक न भेजा जाए। पूर्व में की गई विभिन्न तरह की भर्तियां पीटीए, लेफ्ट आउट पैरा टीचर्स, ग्रामीण विद्या उपासक सभी को चरणबद्ध तरीके से मुख्यधारा में लाया जाए।

कंप्यूटर शिक्षकों को शिक्षा विभाग अपने अधीन लेकर ठोस नीति बनाएं। शिक्षा विभाग में कार्यरत डीपी को पीजीटी फिजिकल एजूकेशन का पद नाम दिया जाए। 

बैठक में अतिरिक्त निदेशक मोहनलाल आजाद, संयुक्त निदेशक सोनिया ठाकुर, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष रजनीश चौधरी, प्रांत महामंत्री जगवीर चंदेल, अतिरिक्त महामंत्री विनोद सूद, प्रांत उपाध्यक्ष जयशंकर, मीडिया प्रभारी अशोक शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed