HPSSC: परीक्षा शुल्क प्रूफ जमा करवाने का आखिरी मौका, रद्द होंगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करते हुए 31 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क के सबूत (प्रमाण) आयोग के कार्यालय में जमा करवाने के फरमान जारी किए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क का प्रूफ न मिलने पर परीक्षा शुल्क की समस्या से संबंधित आवेदनों को रद्द कर दिया जाएगा।
वर्तमान में आयोग के पास 38 हजार ऐसे आवेदन आए हैं, जिनकी परीक्षा शुल्क से संबंधित जानकारी आयोग की वेबसाइट पर नजर नहीं आ रही। वेबसाइट में चल रही तकनीकी खराबी के कारण भी परीक्षा शुल्क की समस्या पेश आ रही है। डेबिट और क्रेडिट कार्ड से परीक्षा शुल्क जमा करवाने पर आवेदनकर्ताओं के खातों से पैसे कट चुके हैं, लेकिन आयोग की वेबसाइट पर शुल्क कॉलम शून्य ही दर्शा रहा है।
आयोग ने नरमी बरतते हुए इन 38 हजार आवेदनों को सीधे रद्द करने के बजाय आवेदकों से परीक्षा शुल्क से संबंधित प्रमाण मांगे हैं। चयन आयोग ने अक्तूबर माह में 69 विभिन्न पोस्ट कोड के तहत विभिन्न श्रेणियों के करीब 3 हजार पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए प्रदेशभर से 2 लाख 48 हजार आवेदन आए हैं।
वहीं आयोग ने परीक्षा शुल्क डेबिट व क्रेडिट कार्ड के अलावा बैंक चालान से जमा करवाने के लिए कहा था। लेकिन ऑनलाइन शुल्क जमा करवाने के बावजूद अब 38 हजार आवेदकों के आवेदन फार्म पर आयोग की वेबसाइट परीक्षा शुल्क के कॉलम को शून्य दिखा रहा है। कुछेक आवेदकों ने इस मामले में आयोग से संपर्क कर इस त्रुटि को सुधार लिया है।
इन 69 पोस्ट के तहत भरे जाएंगे 3000 पद
जिन आवेदनकर्ताओं ने फार्म सही तरीके से भरे हैं और डेबिट व क्रेडिट कार्ड से शुल्क जमा करवाया। उनके खाते से पैसे कटने के बावजूद आयोग की वेबसाइट पर अगर परीक्षा शुल्क शून्य आ रहा है तो वह 31 दिसंबर तक आयोग के कार्यालय में बैंक स्टेटमेंट की प्रति और अन्य कोई प्रमाण लेकर त्रुटि को दूर करवा सकते हैं। इसके बाद आयोग किसी भी दावे पर विचार नहीं करेगा। मार्च माह में विभिन्न परीक्षाओं का शेडयूल जारी कर दिया जाएगा। चूंकि जनजातीय क्षेत्रों के अभ्यर्थी बर्फबारी के कारण प्रभावित हैं। - डा. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर।
इन 69 पोस्ट के तहत भरे जाएंगे 3000 पद-
15 सितंबर 2017 को आयोग ने 69 विभिन्न पोस्ट के तहत 3000 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी आर्ट्स के 330 पद, टीजीटी नॉन मेडिकल के 209 पद, टीजीटी मेडिकल के 95, शारीरिक शिक्षक के 99, शास्त्री के 200, भाषा अध्यापक के 197 और ड्राइंग मास्टर के 96 पद भरे जाएंगे।
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग में ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट के 113 पद, फिमेल हेल्थ वर्कर के 205, मेल हेल्थ वर्कर के 148, रेडियोग्राफर के 154, एलोपेथिक फार्मासिस्ट के 142 पद भरे जाएंगे। हिप्र बिजली बोर्ड में सब स्टेशन अटेंडेंट के 43 पद, जबकि लाइनमैन के 85, कृषि प्रसार अधिकारी के 50, पशुपालन विभाग में वेटरनरी फार्मासिस्ट के 95, पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के 13, सांख्यायिकी सहायक के 20, मत्स्य अधिकारी के 4, विभिन्न विभागों में क्लर्क के 22, आईपीएच विभाग में जूनियर
टेक्नीशियन फिटर के 307, आईपीएच में लैब सहायक के 34 और असिस्टेंट केमिस्ट के 33, जेई के 51, लोनिवि में सर्वेयर के 66, हिप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड में ऑक्शन रिकॉर्डर के 12 पद, भाषा एवं संस्कृति विभाग, परिवहन विभाग, ऑडिट विभाग, कोषाधिकारी विभाग, फोरेंसिक साइंस विभाग, उद्यानिकी, तकनीकी शिक्षा विभाग, प्रिंटिंग एंड स्टेशनरी, हिम ऊर्जा, एचपी पावर कारपोरेशन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लोनिवि, आयुर्वेदा समेत विभिन्न विभागों में करीब तीन हजार पद भरे जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X