एवरेस्ट मैराथन में हिमाचल की बेटी ने हासिल की विजयश्री, इतने समय में पूरी दौड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला की दिव्या वशिष्ट ने हाल ही में आयोजित एवरेस्ट मैराथन 2018 के इंडियन कैटेगिरी में जीत हासिल की है। उन्होंने तय 13 घंटों की बजाए 42.2 किलोमीटर की मैराथन को मात्र 10 घंटे 29 मिनट में ही पूरा कर दिखाया।
उनके बाद रामाराव चिट्टी और शिवेंद्र सिंह रहे। दिव्या कनाडा और अमरीका में भी कई वर्ष कार्यरत रहीं और वर्तमान में बंगलूरू में रह रही हैं। दिव्या ने बताया कि उन्होंने सड़क पर ही 20 मिनट दौड़ना शुरू किया था।
कुछ सालों बाद 10,000 मीटर दौड़ में भाग लिया। वर्ष 2016 में 17,582 फुट ऊंचाई और 72 किलोमीटर वाले विश्व के उच्चतम अल्ट्रा मैराथन खरदूंग-ला चैलेंज के लिए लेह में दौड़ लगाई।
दिव्या के नाम ये रिकॉर्ड भी
वर्ष 2017 में साउथ अफ्रीका के डरबन से पीटरमेरी वर्ग तक वाले 87 किलोमीटर लंबे कॉमरेडस कप के लिए दौड़ को 11 घंटे 42 मिनट में पूरा किया। वहीं भारत में उटी, मुन्नार, मणिपुर, लेह और मनाली में दुर्गम स्काई रनिंग, जबकि शिमला और अमेरिका के कैलिफोर्निया में चुनौतीपूर्ण मैराथन में भाग ले चुकी हैं।
पहाड़ों पर चढ़ाई के अलावा एक प्रोफेशनल के तौर पर पिछले 28 वर्षों से एक पीसीबी डिजाईन में क्वालिटी ऑडिटिंग मैनेजर के तौर पर दिव्या कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खरदूंग-ला चैलेंज पूरा करने के बाद एवरेस्ट मैराथन का पता चला, जो विश्व में उच्चतम ट्रेल मैराथन है।