फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   AP Goyal University Talent hunt exam for scholarship

पढ़ाई के लिए हर साल दो लाख की स्कॉलरशिप का मौका

Thu, 23 Nov 2017 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Nov 2017 08:12 AM IST
विज्ञापन
AP Goyal University Talent hunt exam for scholarship

एपी गोयल यूनिवर्सिटी और गवर्नमेंट टीचर एसोसिएशन के साथ मिलकर अमर उजाला बारहवीं कक्षा के मेधावियों के लिए एकेडमिक स्कॉलरशिप टैलेंट हंट-2018 परीक्षा आयोजित कर रहा है। मेरिट में आने वाले मेधावी छात्रों को किसी भी सरकारी अथवा निजी संस्थान में पढ़ाई के लिए फीस के रूप में स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन


इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर 2017 की गई है। परीक्षा की तिथि 18 फरवरी 2018 निर्धारित की गई है। टैलेंट हंट परीक्षा में दसवीं के तीन छात्र एवं तीन छात्राओं को अधिकतम पचास हजार रुपये प्रतिवर्ष की छात्रवृत्ति स्कूल फीस के रूप में उनकी ग्यारहवीं और बारहवीं की पढ़ाई के लिए प्रदान की जाएगी।इसके अलावा
विज्ञापन


दसवीं और बारहवीं के 100 छात्रों को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। विद्यार्थियों को वेबसाइट www.egu.edu.in पर परीक्षा से संबंधित जानकारी और आवेदन फार्म उपलब्ध रहेगा। विस्तृत जानकारी के लिए छात्र 08061014368 पर मिस्ड काल कर सकते हैं। छात्र को कॉल बैक कर फोन पर ही आवेदन की पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा फार्म संबंधित स्कूल या नजदीकी अमर उजाला कार्यालय से 50 रुपये के पंजीकरण शुल्क के साथ प्राप्त किया जा सकता है। एपी गोयल विश्वविद्यालय के निदेशक एडमिशन डा. अजित नेदूनगड़ी ने बताया कि अमर उजाला के सहयोग से एपी गोयल विश्वविद्यालय मेधावी छात्रों को आगे की पढ़ाई पूरी कर अपने सपनों को साकार करने के लिए छात्रवृत्ति योजना शुरू कर रहा है।


इसका लाभ उठाकर विद्यार्थी निजी या सरकारी संस्थान में पढ़ाई जारी रख सकेंगे। हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र चौहान ने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसका लाभ विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए उठा सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed