फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bollywood Actor Hrithik Roshan congratulates playback singer Shivranjani Singh on twitter

इस बेटी की आवाज के कायल हुए ऋतिक, ट्वीट कर दी बधाई

Sun, 09 Apr 2017 03:00 PM IST
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी
कमलेश रतन भारद्वाज/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 09 Apr 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Hrithik Roshan congratulates playback singer Shivranjani Singh on twitter
पार्श्व गायिका शिवरंजनी - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन हिमाचल के मंडी जिला की बेटी व पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह की आवाज व अभिनय के कायल हो गए हैं। शिवरंजनी के हाल ही में लॉन्‍च हुए नए गाने 'ट्रिप अभी बाकी है' में शिवरंजनी की परफॉरमेंस को देख कर ऋतिक रोशन ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।

विज्ञापन


इस गाने को लॉन्‍च होने के तीन दिन के भीतर ही दुनिया भर में करीब दो मिलियन लोग देख चुके हैं। देश ही नहीं दुनिया भर में हिमाचल की बेटी की आवाज व अभिनय को खूब पंसद किया जा रहा है। मिडल ईस्ट देशों व रूस में यह गाना अधिक वायरल हो रहा है। बॉलीवुड गायकों शान, सलीम मर्चेंट, रितेश सिद्धवानी ने शिवरंजनी सिंह को गाने में शानदार परफॉरमेंस के लिए बधाई दी है।

विज्ञापन

डवेन ब्राबो ने किया है रैप

Bollywood Actor Hrithik Roshan congratulates playback singer Shivranjani Singh on twitter

इस गाने को वेस्टइंडिज के ऑलराउंडर व आईपीएल टीम गुजरात लॉयन के खिलाड़ी डवेन ब्राबो ने रैप किया है। शिवरंजनी सिंह मंडी शहर से संबंध रखती हैं। पार्श्व गायिका शिवरंजनी सिंह के पिता शक्ति सिंह पूर्व क्रिकेटर हैं। शिवरंजनी आधा दर्जन से अधिक बॉलीवुड

फिल्मों के गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं।  शिवरंजनी सिंह के पिता शक्ति सिंह ने कहा कि गाने को 1.5 मिलियन से अधिक लोगों ने यू टयूब पर देखा है। गाने के लॉन्‍च होते ही सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब पंसद कर रहे। बॉलीवुड हस्तियों ने शिवी को अच्छे काम के लिए बधाई दी है।

एलबम में अभिनय के साथ दी आवाज

Bollywood Actor Hrithik Roshan congratulates playback singer Shivranjani Singh on twitter

शिवरंजनी ने जी म्यूजिक कंपनी के ‘ट्रिप अभी बाकी है’ गाने में आवाज देने के साथ अभिनय भी किया है। गाने को रैप करने वाले वेस्टइंडीज टीम के ऑलराउंडर क्रिकेटर डवेन ब्राबो भी नजर आ रहे हैं। शिवरंजनी और ब्राबो इस गाने पर आईपीएल में परफॉरमेंस दे सकते है। डवेन ब्राबो आईपीएल टीम गुजरात लॉयन की ओर से खेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed