फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhawika in lakme fashion week

फैशन की दुनिया में देवभूमि की नन्ही भाविका का धमाल

Mon, 29 Aug 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Mon, 29 Aug 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
Bhawika in lakme fashion week

होनहार वीरवान के होत चिकने पात....! जी हां, सात साल की भाविका ने यह साबित कर दिखाया है कि प्रतिभा हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती। छोटी सी उम्र में भी इंसान बुलंदियों तक पहुंचता है। भाविका राठी लेकमे फैशन वीक के फाइनल राउंड में पहुंच गई है। रविवार रात वह देश के चुनिंदा बच्चों के साथ रैंप पर फैशन के जलबे बिखेरेगी।

विज्ञापन


नाहन की भाविका राठी ने चंडीगढ़ में हुए ऑडिशन में पहला स्थान हासिल किया था। अब वह मायानगरी मुंबई में भी धमाल मचा रही है। महज सात वर्षीय यह नन्ही बेटी भाविका सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन की रहने वाली है। मुंबई में लेकमे फैशन वीक-2016 के रविवार शाम को होने वाले शो में वह कैटवॉक करेगी।
विज्ञापन


नार्थ जॉन से वह अकेली लड़की फाइनल राउंड तक पहुंची है। रविवार को होने वाले फाइनल राउंड से पहले बॉलीवुड सितारों ने उसका हौसला बढ़ाया है। शो से पहले भाविका राठी सहित अन्य बच्चों की शनिवार शाम प्रेक्टिस हुई। इस दौरान बच्चों की हौसला अफजाई करने बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाविका के दादा एसएस राठी और दादी निर्मला राठी ने बताया कि शनिवार को उनकी पोती की कई फिल्मी सितारों से मुलाकात हुई। फिल्म स्टार जैकलीन से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात हुई। इसके अलावा फिल्म स्टार जॉन इब्राहिम, जिमी शेरगिल, जिनिलिया


डिसूजा आदि ने भी भाविका सहित अन्य बच्चों का मार्गदर्शन किया। उन्हें रैंप पर चलने के तरीके बताए गए। इस दौरान फिल्मी सितारों ने रेंप पर वॉक कर बच्चों को मॉडलिंग के टिप्स भी दिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि फाइनल राउंड में भी वह सबसे आगे रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed