फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ben modeling with foreigner models in Milan Italy

मिलान में विदेशी मॉडल्स के साथ रंग जमाएगा ये गबरू, पिता बेचते हैं सब्जी

Mon, 27 Nov 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 27 Nov 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
Ben modeling with foreigner models in Milan Italy
विदेश में रंग जमाएगा बेन - फोटो : अमर उजाला

इटली के मिलान में विदेशी मॉडल्स के साथ हिमाचल के कुल्‍लू जिले के बजौरा के रहने वाले बेन भी खूब रंग जमाएंगे। बेन आज फैशन की दुनिया में नाम कमा रहे हैं। जल्द वह फिलीपींस में भी अपने प्रतिभा का हुनर दिखाएंगे। जबकि मुंबई और जयपुर फैशन वीक में भी बेन जलवे दिखा चुके हैं। 

विज्ञापन


फैशन जगत में कड़ी मेहनत के बाद मुकाम हासिल करने वाले बेन मूलत कुल्लू जिला के बजौरा के रहने वाले हैं। उनका असली नाम महेंद्र चौहान उर्फ पम्मी है। जबकि फैशन जगत में वह बेन के नाम से प्रसिद्ध हैं। इन दिनों वह पासपोर्ट को लेकर बजौरा स्थित अपने घर पहुंचे हैं। पम्मी एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के साथ बतौर अभिनेता जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन


दो वर्ष पहले वह मॉडलिंग की दुनिया में अपना कॅरिअर बनाने के लिए दिल्ली गए और कड़ी मेहनत से खुद को टॉप मॉडल के रूप स्थापित किया। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण पम्मी को बचपन से ही कठिनाइयों से गुजरना पड़ा और ये कठिनाइयां उन्हें हर बुरी स्थिति में जीतने का गुर सिखा गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जियों की पनीरी की ओरी बेचते हैं पिता

Ben modeling with foreigner models in Milan Italy

उनके पिता ज्ञान चंद कुल्लू टैक्सी स्टैंड के पास सब्जियों की पनीरी की ओरी बेचते हैं। जबकि माता आशा देवी गृहिणी हैं। इधर, पम्मी का कहना है कि रंगमंच ने मुझे खुद पर विश्वास करना सिखाया और उसी की बदौलत मैं कठिन परिस्थितियों से खेलना सीखा और संघर्ष के दिनों में जीत भी गया।

उनका कहना है कि हिमाचल में भी फैशन की दुनिया के नाम पर ठगी का बहुत धंधा चल रहा है। फैशन की दुनिया में भविष्य बनाने केशौकीन युवाओं को टैलेंट हंट के नाम पर बेवकूफ बनाया जा रहा है।

उधर, एक्टिव मोनाल कल्चरल एसोसिएशन के अध्यक्ष केहर सिंह ठाकुर का कहना है कि उनका छात्र आज फैशन की दुनिया में नाम कमा रहा है। यह गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed