फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   YOU A Film by Surbhi Sharma Featuring Akanksha Sharma, Shalini Ghosh and Radhika

सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हिमाचल की बेटी की फिल्म

Sun, 14 Aug 2016 12:15 PM IST
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर
अभिषेक सोनी/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 14 Aug 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
YOU A Film by Surbhi Sharma Featuring Akanksha Sharma, Shalini Ghosh and Radhika

कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं, हारा वही जो लड़ा नहीं। इन्हीं पंक्तियों को चरितार्थ करती है लघु फिल्म ‘यू’। इस फिल्म का निर्माण किया है बिलासपुर की सुरभि शर्मा ने। इसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन अहमदाबाद की ओर से आयोजित अल्प विराम फिल्म फेस्टिवल में स्किरिंग के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


यह फेस्टिवल अक्तूबर माह में होगा। इसके अलावा शिमला में होने वाले नेशनल एंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए फिल्म को भेजा गया है। वंडरलस्ट स्परिंग पिक्चर्स के बैनर तले तैयार की गई सात मिनट की इस फिल्म के पोस्टर और प्रोमो ने सोशल मीडिया
विज्ञापन


पर धूम मचाई है। दर्शकों द्वारा इसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म का निर्देशन व लेखन सुरभि शर्मा ने स्वयं किया है। फिल्म को जून में बिलासपुर के आसपास शूट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरभि को उम्मीद, फिल्म को मिलेगी सराहना

YOU A Film by Surbhi Sharma Featuring Akanksha Sharma, Shalini Ghosh and Radhika
फिल्म का एक दृश्य।

फिल्म में बिलासपुर की उभरती कलाकार आकांक्षा शर्मा ने मुख्य किरदार निभाया है। जबकि रंगकर्मी व नृत्यांगना शालिनी शर्मा और राधिका शर्मा ने भी सह-कलाकार के रूप में काम किया है।

इसके अलावा रंगकर्मी अभिषेक, उस्मान शेख और नवीन सोनी फिल्म की प्रोडक्शन टीम में शामिल हैं। फिल्म में संगीत कुमार संभव ने दिया है। सुरभि शर्मा ने हाल ही में तेलगू फिल्म वंगाविटी में सह निर्देशक के रूप में भी कार्य किया है।

अमर उजाला से बातचीत करते हुए सुरभि शर्मा ने बताया कि यह फिल्म आज के समाज में विभिन्न समस्याओं व परिस्थितियों से हारने वाले लोगों को भी सबक देगी।

जीवन में कैसी भी परिस्थितियां हो, इंसान को हारने के बजाए उनसे लड़ना चाहिए। ऐसे ही संदेश को लेकर फिल्म का निर्माण किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि फिल्म को नेशनल व इंटरनेशनल के फिल्म फेस्टिवल में सराहा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed