{"_id":"5ac4897e4f1c1bed618b5751","slug":"yash-to-act-in-colors-channel-serial-beparwah","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे परदे पर धमाल मचाने को तैयार है यश, इस चैनल पर दिखेंगे","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
छोटे परदे पर धमाल मचाने को तैयार है यश, इस चैनल पर दिखेंगे
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े भाई की तरह अब यश भाटिया भी छोटे परदे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। वह जल्द कलर्स चैनल पर ‘बेपरवाह’ सीरियल में जेनिफर के साथ अभिनय करते दिखेंगे। यश भाटिया मूलत: मंडी जिला के रिवालसर से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
वह सलीम की भूमिका से दर्शकों के दिलों में राज करने वाले रवि भाटिया के छोटे भाई हैं। यश पहली बार छोटे परदे पर अभिनय का जौहर दिखाएंगे। हालांकि इससे पहले वह टीवी पर कई कामर्शियल एड कर चुके हैं।
विज्ञापन
यश मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर और वरुण धवन के साथ कामर्शियल एड कर चुके हैं। विषम परिस्थितियों के बावजूद छोटे से कस्बे रिवालसर से बॉलीवुड तक के सफर को पूरा करने वाले यश इन दिनों मुंबई में हैं।
विज्ञापन
दिन-रात कड़ी मेहतन के बाद उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है। यश पहली बार छोटे परदे की मशहूर अदाकारा जेनिफर के साथ नजर आएंगे। वह सीरियल में शानदार रोल मिलने से बेहद उत्साहित हैं।
अमर उजाला से यश भाटिया ने कहा कि छोटे परदे पर काम करने का मौका मिलने से बेहद खुशी है। दर्शकों को जरूर उनका अभिनय पसंद आएगा।