फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vishal sharma of himachal appointed as project director in france company

फ्रांस की कंपनी में डायरेक्टर बना हिमाचल का ये गबरू, सालाना एक करोड़ पैकेज मिलेगा

Fri, 27 Oct 2017 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 27 Oct 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
vishal sharma of himachal appointed as project director in france company

‌हिमाचल प्रदेश का गबरू फ्रांस की कंपनी में परियोजना निदेशक बना है। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। बिलासपुर के बड़ोआ (औहर) गांव के विशाल शर्मा (34) फ्रांस की थेल्स कंपनी में प्रोजेक्ट डायरेक्टर बने हैं। 

विज्ञापन


उन्हें कंपनी ने सालाना एक करोड़ का पैकेज देकर दुबई में तैनात किया है। थेल्स कंपनी ने मेट्रो रेल जैसे कई प्रोजेक्ट बनाए हैं। बेटे की कामयाबी पर परिजन भी बेहद खुश हैं। 
विज्ञापन


बड़ोआ निवासी विशाल शर्मा पुत्र रमेश शर्मा ने मैट्रिक एसवीएम औहर से की। जमा एक बिलासपुर और जमा दो हमीरपुर से पास की। उसके बाद दिल्ली में बीटेक तथा पुणे में एमबीए की डिग्री हासिल की। 2006 में फ्रांस की थेल्स कंपनी ने प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर नियुक्ति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी इस कंपनी में काम चुके हैं काम

vishal sharma of himachal appointed as project director in france company

2012 में विशाल ने स्पेन की इंद्रा कंपनी ज्वाइन की। इस कंपनी में उन्होंने 2016 तक डायरेक्टर ऑपरेशंस के पद पर कार्य किया। अब थेल्स कंपनी ने विशाल को दोबारा बुला लिया है। सालाना एक करोड़ का पैकेज देकर उन्हें प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर दुबई में तैनात किया है।

विशाल का परिवार समाज सेवा से भी जुड़ा हुआ है। विशाल के दादा दिवंगत रामलाल शर्मा शिक्षक थे। उनकी स्मृति में बनाए गए रामलाल एजुकेशन ट्रस्ट गेहड़वीं के माध्यम से जरूरतमंद प्रतिभावान बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। ट्रस्ट में ऐसे कई रिटायर्ड ऑफिसर और अन्य बुद्धिजीवी निशुल्क सेवाएं दे रहे हैं, जो दिवंगत रामलाल के स्टूडेंट रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed