फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virender role in punjabi movie tiger

पंजाबी फिल्म ‘टाइगर’ में दिखेगा पहाड़ का उभरता सितारा

Wed, 07 Sep 2016 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Wed, 07 Sep 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
virender role in punjabi movie tiger

पहाड़ का उभरता सितारा अपनी पहली पंजाबी फिल्म टाइगर में सेकेंड लीड हीरो के रूप में दिखाई देगा। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत पड़ते हरिपुर सड़ोली बड़ियां इलाके का उभरता सितारा वीरेंद्र लबाणा अपनी पहली पंजाबी फिल्म टाइगर में सेकेंड लीड हीरो के रूप में दिखाई देगा।

विज्ञापन


फिल्म के बैनर, ट्रेलर और गीत यू ट्यूब और विभिन्न टीवी चैनलों पर रिलीज हो चुके हैं और हिमाचल प्रदेश के युवाओं का पंजाबी फिल्म में आगमन का एक नया युग शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को बद्दी में उन्होंने अपनी फिल्म का पोस्टर लांच किया। बद्दी में प्रेस वार्ता के दौरान वीरेंद्र लबाणा ने बताया कि उसके जीवन का जो सपना था वो पूरा होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 सितंबर को भारत और विदेशों में यह फिल्म एक साथ रिलीज होगी। ड्रग और बदले पर आधारित इस पंजाबी फिल्म के हीरो सिप्पी गिल के साथ उनके दोस्त के रूप में सेकेंड लीड रोल होगा।

फिल्म में एक समय ऐसा आ जाता है जहां पूरी फिल्म मेरी तरफ घूम जाती है। फिल्म के डायरेक्टर सरताज सिंह पन्नु हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पंजाब के तरनतारन, चमकोर साहिब में हुई है। फिल्म का मुख्य गीत शिमला में फिल्माया गया है। वीरेंद्र लवाणा ने बताया कि यह उसकी पहली पंजाबी फिल्म है। 

इससे पहले वे मॉडलिंग में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं और मोहाली में हुए नार्थ इंडिया टॉप मॉडल कांटेस्ट में विजेता के रूप में पहला स्थान प्राप्त किया है।


इस मौके पर वीरेंद्र के पिता देव लवाणा, बरोटीवाला के उपप्रधान हितेंद्र सोनू, जिला सोलन सेवा दल संगठन सचिव हरबंस ठाकुर, रेजिडेंस वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष संजीव कुमार, डाक्टर पिंकू  खान, नीलू पहलवान, रिंकु राणा, बिक्की समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed