फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vipin Chandel won the silver medal in judo

कॉमनवेल्थ मास्टर जूडो चैंपियनशिप में विपिन चंदेल ने जीता रजत पदक

Mon, 12 Nov 2018 09:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू) Updated Mon, 12 Nov 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
Vipin Chandel won the silver medal in judo

 राजस्थान के जयपुर में चल रही कॉमनवेल्थ मास्टर जूडो चैंपियनशिप में आईटीआई शमशी के छात्रावास के अधीक्षक विपिन चंदेल ने रजत पदक जीता है। विपिन चंदेल ने 90 किलो भार में यह उपलब्धि हासिल कर भारत के लिए रजत पदक जीता।इस वर्ग में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल हासिल किया।

विज्ञापन


विपिन चंदेल ने श्रीलंका, माल्टा, जमैका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को हराया। पांच से नौ नवंबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉमनवेल्थ मास्टर जूडो चैंपियनशिप में हिमाचल के खिलाड़ी भी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 56 देशों से लगभग 500 अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चंदेल के मेडल जीतने पर आईटीआई शमशी संस्थान में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed