फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vinod got first prize in article writing competition

शिमला: लेख लेखन प्रतियोगिता में विनोद को पहला पुरस्कार

Sat, 02 Oct 2021 10:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Oct 2021 10:10 PM IST
सार

 सर्वप्रथम संस्थान के निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। संस्थान में चल रहे स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के लिए संस्थान में पांच प्रतियोगिताएं करवाई गईं। 
 

विज्ञापन
Vinod got first prize in article writing competition
मुख्य अतिथि साथ प्रतियोगिता के विजेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला में शनिवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन और स्वच्छता अभियान का समापन हुआ। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग महानिरीक्षक जेपी सिंह और पद्मश्री डॉ. ओमेश भारती मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम संस्थान के निदेशक डॉ. नरेंद्र कुमार पांडेय ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। संस्थान में चल रहे स्वच्छता अभियान के बारे में जानकारी दी। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न वर्गों के लिए संस्थान में पांच प्रतियोगिताएं करवाई गईं। 

विज्ञापन

तकनीकी वर्ग के लिए आलू अनुसंधान पर तत्काल लेख लेखन प्रतियोगिता में विनोद कुमार प्रथम, डॉ. कपिल कुमार शर्मा द्वितीय, जतिंद्र कौर अरोड़ा को तृतीय और कुमारी विनीता शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


सामान्य स्मरण शक्ति प्रतियोगिता में किरण प्रथम, डॉ. सुशील चांगन द्वितीय, तरविंदर कोछड़ तृतीय रहे। डॉ. राजेंद्र सिंह को सांत्वना पुरस्कार मिला। वैज्ञानिक वर्ग के लिए आलू अनुसंधान पर आशुभाषण प्रतियोगिता में डॉ. शैलेज सूद प्रथम, डॉ. सोम दत्त द्वितीय और डॉ. बस्वराज रायगोंड तृतीय रहे। कुशल सहायी वर्ग में पदम चंद प्रथम, बाबू राम द्वितीय, कन्हैया प्रसाद तृतीय रहे। पदम देव को सांत्वना पुरस्कार मिला। अंतिम टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में हंसराज प्रथम, किरण द्वितीय और मोहित ओबराय तृतीय रहे। संस्थान में गत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें 1 से 6 वर्ष की आयु में ओमकुंज प्रथम, अर्पण सिंह द्वितीय रहे।  7 से12 वर्ष की आयु में समर रायगोंड प्रथम,  द्वितीय शिवांगी तिवारी और अविका सूद, जबकि तृतीय आराध्य सिंह रहीं।   1 से 6 वर्ष में ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रथम परिणीता शर्मा प्रथम, सृजल धीमान द्वितीय और सौम्य वर्मा तृतीय रहे। 7 से 12 वर्ष की आयु में अविका सूद प्रथम, अक्षिता शर्मा, द्वितीय और महेश तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कारों में अराध्य सिंह, समर रायगोंड और रिया रावत रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed