फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vinakshi in asian games and anita in martial arts championship

विनाक्षी एशियन गेम्स कैंप के लिए चयनित, मार्शल आर्ट में दम दिखाएगी अनीता

Thu, 28 Jun 2018 12:50 PM IST
विपिन काला, अमर उजाला, रामपुर बुशहर/नूरपुर (कांगड़ा)
विपिन काला, अमर उजाला, रामपुर बुशहर/नूरपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 28 Jun 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
vinakshi in asian games and anita in martial arts championship

जिला किन्नौर के सांगला की बॉक्सर विनाक्षी धोता एशियन खेलों में दम दिखाने के लिए रोहतक के कैंप में पसीना बहा रही हैं। 18 वर्षीय बॉक्सर का चयन एशियन गेम्स के नेशनल कैंप के लिए हुआ है। एशियाई खेलों में देश और हिमाचल प्रदेश का नाम चमकाना उसका लक्ष्य है। कुछ साल पहले विनाक्षी ने बॉक्सर बनने का सपना देखा था।

विज्ञापन


लेकिन कई कारणों से वह बाक्सिंग का अपना शौक पूरा नहीं कर पा रही थीं। हालात ऐसे बदले जब उनके हेडमास्टर और पूर्व में राष्ट्रीय स्तर के बॉक्सर रह चुके उपिंदर नेगी ने उन्हें पेशेवर बॉक्सर के तौर पर प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित किया। वह अगस्त में इंडोनेशिया में होने वाले एशियन गेम्स में चयन के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन


विनाक्षी कहती हैं कि यहां हम 50 बॉक्सर प्रशिक्षण ले रहे हैं। मैं कैंप में रहते हुए पढ़ाई भी कर रही हूं। कला संकाय के विषयों की पढ़ाई करने के लिए मैंने हरियाणा के एक स्कूल में एडमिशन  लिया है। विनाक्षी ने जेएसडब्ल्यू एनर्जी की ओर से सांगला में सरकारी मिडल स्कूल के परिसर में स्थापित बाक्सिंग रिंग में प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनाक्षी अनेक जिला, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में जीत हासिल करने के बाद उस नेशनल  कैंप के लिए चुनी गई हैं जो एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिहाज से बाक्सिंग प्रतिभाओं को प्रशिक्षण दे रहा है। 

सोचा नहीं था, अपना रास्ता बना सकूंगी- बॉक्सर विनाक्षी ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं इस संघर्ष के बीच अपना रास्ता बना सकूंगी। कुछ साल पहले तक बॉक्सिंग को सिर्फ पुरुषों का खेल माना जाता था उसमें धीरे-धीरे ही सही लेकिन काफी बदलाव हो रहे हैं। सांगला में महिलाएं अब शर्मीली नहीं रहीं, वे अब खेलों और खास तौर पर बॉक्सिंग को लेकर पहले से कहीं अधिक आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रही हैं।

मिक्स मार्शल आर्ट फाइटर में दम दिखाएगी बेटी

vinakshi in asian games and anita in martial arts championship

नूरपुर के कुखेड़ गांव की अनीता ठाकुर राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। वह सूबे की पहली महिला होगी, जो मिक्स मार्शल आर्ट फाइटर के तौर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। दुनिया की सबसे खतरनाक खेलों में शुमार मिक्स मार्शल आर्ट फाइट को कुछ चुनिंदा खिलाड़ी की खेल पाते हैं।

यह खेल कुश्ती, जूडो, किक बॉक्सिंग का मिश्रण है। नूरपुर तहसील की ठेहड़ पंचायत के कुखेड़ गांव की अनीता ठाकुर पुत्री मेहर सिंह ने कुश्ती, जूडो और किक बॉक्सिंग में हाथ आजमाने के बाद मिक्स मार्शल आर्ट को चुना। हाल ही में अनीता ने चंडीगढ़ में ट्रायल पास करने के बाद हिमाचल से पहली मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अनीता 20 जुलाई को दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाली दूसरी मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में भाग लेगी। बीते साल अनीता ने राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया तो इंटर कॉलेज कुश्ती व जूडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। 

जूडो में शानदार प्रदर्शन के चलते अनीता को महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्तर पर भी खेलने का मौका मिला था। वर्तमान में अनीता नूरपुर के राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है और अगले माह होने वाली दूसरी नेशनल मिक्स मार्शल आर्ट चैंपियनशिप के लिए नूरपुर स्पोर्ट्स क्लब में ट्रेनिंग हासिल कर रही है।

अनीता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पहली मर्तबा हिस्सा ले रही है और प्रदेश की पहली महिला फाइटर के तौर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल रहा है। इससे वह काफी उत्साहित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed